फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Hail rain in the villages of Bhuna area, there is a possibility of damage to crops

भूना क्षेत्र के गांवों में हुई ओलावृष्टि, फसलों के नुकसान की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hail rain in the villages of Bhuna area, there is a possibility of damage to crops
फतेहाबाद। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। भूना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वहीं फतेहाबाद शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन बारिश नहीं आई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भूना के गांव डुल्ट, ढाणी सांचला, ढाणी भोजराज व बोस्ती में शुक्रवार शाम को ओलावृष्टि हुई है। मौसम में बदलाव होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा। कृषि उपनिदेशक डॉ. राजेश सिहाग ने बताया कि ओलावृष्टि की सूचना मिली है, शनिवार को टीम को मौके पर भेजकर फसलों के नुकसान का आंकलन करवाया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से से पंजाब के ऊपर बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन से शनिवार को हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed