फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Guruji of Fatehabad section will learn the tricks of teaching as per the new policy from tomorrow.

Fatehabad News: कल से नई नीति के अनुसार पढ़ाने के गुर सीखेंगे फतेहाबाद खंड के गुरुजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Guruji of Fatehabad section will learn the tricks of teaching as per the new policy from tomorrow.
रतिया में एफएलएन प्र​​शिक्षण ​शिविर का निरीक्षण करते हुए डीईईओ वेद सिंह दहिया
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को अब नई शिक्षा नीति के अनुसार पढ़ाना होगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने नई शिक्षा नीति के अनुसार विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए गुरुजी को पढ़ाना सिखाना शुरू कर दिया है। निपुण हरियाणा के एफएलएन कार्यक्रम के तहत जिले के रतिया, भट्टू, भूना, टोहाना और जाखल में बैच बनाकर प्रशिक्षण शुरू किया जा चुका है। अब सोमवार से फतेहाबाद खंड के जेबीटी शिक्षकों को निपुण हरियाणा के तहत चार दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण को लेकर फतेहाबाद में 12 बैच बनाए गए हैं और प्रत्येक बैच में 40 शिक्षकों को शामिल किया गया है। फतेहाबाद खंड में प्रशिक्षण 22 मई तक दिया जाएगा। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि शिक्षकों टैब लेकर आना जरूरी होगा। टैब के माध्यम से ही प्री टेस्ट, पोस्ट टेस्ट होगा। इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को नए मैथ्ड के हिसाब से पढ़ाना सिखाया जा रहा है। शिक्षकों को पढ़ाने से पहले खुद पाठ्यक्रम तैयार करने की जरूरत नहीं होगी। विभाग टीएलएम यानि टीचिंग लर्निंग मैटीरियल उपलब्ध करवाएगा। शिक्षकों को बताया जा रहा है कि कैसे 6 स्टेप के जरिए विद्यार्थियों को पढ़ाया जाना है। विभाग पहले कक्षा तीसरी तक एफएलएन को लागू कर चुका है और कक्षा विस्तारीकरण करके कक्षा चौथी और पांचवीं को शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन

चौथी और पांचवीं के विद्यार्थी भी होंगे निपुण
शिक्षा विभाग बालवाटिका से लेकर कक्षा तीसरी के बाद अब कक्षा चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों को भी निपुण बनाने जा रहा है। निपुण हरियाणा मिशन के तहत चल रहे एफएलएन यानि बुनियादी साक्षरता एवं भाषीय ज्ञान को लेकर कक्षा चौथी और पांचवीं को भी शामिल किया जाएगा। विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है जिले में प्राइमरी स्कूलों की स्थिति
खंड प्राइमरी
फतेहाबाद 104
भूना 52
भट्टूकलां 38
टोहाना 67
रतिया 92
जाखल 33
कुल 386
फतेहाबाद खंड के लिए ये जारी किया गया है शेड्यूल
बैच नंबर दिन
1,2,3,4 6 मई से 9 मई तक
5, 6,7,8 13 मई से 16 मई तक
9,10,11,12 18 मई से 22 मई तक
कोट
जिले के पांच खंडों में प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। अब सोमवार से खंड फतेहाबाद के शिक्षकों का भी प्रशिक्षण शुरू हे जाएगा। शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के अनुसार पढ़ाने के बारे में बताया जाएगा।
-धर्मपाल गोस्वामी, जिला कोआर्डिनेटर, एफएलएन कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed