{"_id":"679527bc1cc90c0ebb02abc0","slug":"government-services-came-to-a-standstill-due-to-portal-upgrade-happy-cards-were-not-valid-in-buses-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-128397-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पोर्टल अपग्रेड होने के चलते सरकारी सेवाएं रही ठप्प, बसों में नहीं मान्य नहीं हुए हैप्पी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पोर्टल अपग्रेड होने के चलते सरकारी सेवाएं रही ठप्प, बसों में नहीं मान्य नहीं हुए हैप्पी कार्ड
Sat, 25 Jan 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद की ठाकर बस्ती में पोर्टल बंद होने से खाली बैठा सीएसी संचालक।
फतेहाबाद। राज्य में सरल पोर्टल को अपग्रेड करने के लिए शनिवार और रविवार को सभी सरकारी सेवाएं बंद हैं। जिससे शनिवार को आम जन को परेशानी हुई। लोगों के रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र और अन्य सरल सेवाओं के बंद होने से लोगो को सीएससी सेंटरों से खाली हाथ घर लौटना पड़ा।
सरकारी सेवाएं शनिवार को सुबह 12 बजे से लेकर रविवार रात 11:59 बजे तक सीधे या सामुदायिक सेवा केंद्रों (सीएससी) के माध्यम से सुलभ नहीं होगी। ऐसे में लोगो को अभी ओर इंतजार करना होगा। पोर्टल के बंद होने को लेकर फतेहाबाद में सीएससी संचालकों विपीन, दीपक, सतीश, विकास और सतबीर सिंह आदि ने बताया कि सुबह से ग्राहक विभिन्न सरकारी कामों को लेकर आवेदन करने आ रहे है, लेकिन पोर्टल नहीं चलने के कारण बिना काम करवाएं ही खाली हाथ लौट रहे हैं। जिससे शनिवार को दैनिक आय में कमी हुई है। वहीं कुछ सीएससी संचालकों ने शाम तक सीएससी को ही बंद रखा।
बता दें कि नागरिक सूचना संसाधन विभाग के नागरिकों को चार पहले ही सरल पोर्टल के अपग्रेड होने की सूचना दे गई थी। जिससे कुछ लोगो ने शुक्रवार तक अपने जरूरी दस्तावेज़ बनवाना लिए थे, वहीं कुछ उपभोक्ताओं को इसकी सूचना नहीं मिलने से दस्तावेज का काम अधूरा रह गया है। वहीं हरियाणा राज्य डाटा सेंटर की तकनीकी टीम का कहना है कि पोर्टल को अपग्रेड को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए दिन-रात कार्यरत रहेगी। सेवाओं को यथाशीघ्र बहाल करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि नागरिकों को ज्यादा परेशानी न हो। सरल पोर्टल को अपग्रेड करने के बाद नागरिकों को अधिक तेजी, सुरक्षा और प्रभावशाली सेवाएं प्रदान होगी।
विज्ञापन
रोडवेज बसों में नहीं मान्य हुए हैप्पी कार्ड
राज्ज की प्रमुख लाभों में शामिल यात्रियों को हैप्पी कार्ड के मान्य नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हुई व किराया देकर सफर करना पड़ा। विभाग की वेबसाइट के अपडेट होने के चलते जहां हैप्पी कार्ड बंद किए गए हैं। वहीं, इनके वितरण को लेकर शनिवार को काउंटर भी बंद रहा। ऐसे में यह हैप्पी कार्ड लाभार्थियों को नहीं मिल पाए।
-- -- -- -- -- -- -- -
मुझे जाति प्रमाण पत्र बनवाना था, लेकिन पोर्टल के बंद होने से प्रमाण पत्र नहीं बन सका। ऐसे में मुझे अभी दो दिन ओर इंतजार करना होगा।
मोनू निवासी, फतेहाबाद।
-- -- -- -- -- -- -- --
सरल पोर्टल बंद होने से मेरा हैप्पी कार्ड मान्य नहीं हो सका। मुझे शनिवार को पंचकूला जाना था, लेकिन हैप्पी कार्ड नहीं मान्य नहीं होने से अब मुझे किसी ओर दिन का इंतजार करना होगा।
मनीष निवासी गांव मेहूवाला।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मुझे सरकारी भर्ती के आवेदन करने के लिए ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनवाना था, लेकिन पोर्टल बंद होने से आवेदन नहीं कर सका। हालांकि आवेदन करने में अभी काफी समय शेष है।
राजपाल निवासी फतेहाबाद।
-- -- -- -- -- -- -- -
पोर्टल के बंद होने से गांव भट्टू से फतेहाबाद तक रोडवेज की बस में हैप्पी कार्ड मान्य नहीं हुआ। इसके बाद शहर में आने के बाद रिहायशी प्रमाण पत्र नहीं बन सका। जिससे मुझे परेशानी का सामना करना पड़ा।
राहुल, निवासी भट्टू कलां।