फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Government school student Kirandeep hoisted the flag, dreams of becoming IAS

Fatehabad News: सरकारी स्कूल की छात्रा किरणदीप ने लहराया परचम, आईएएस बनना सपना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Government school student Kirandeep hoisted the flag, dreams of becoming IAS
मेधावी छात्रा किरणदीप कौर को मिठाई ​खिलाकर बधाई देते हुए परिजन
फतेहाबाद। सीबीएसई की तरह इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने टॉपर विद्यार्थियों की सूची जारी नहीं की है। जबकि पहले बोर्ड की तरफ से प्रदेश के टॉप थ्री, जिले के टॉप थ्री विद्यार्थियों की सूची जारी की जाती थी। हालांकि शिक्षा विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक बेटियों का दबदबा ज्यादा रहा है। जल्लोपुर के आरोही स्कूल छात्रा किरणदीप कौर ने 96.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं। किरणदीप कौर के पिता सरकारी टीचर है और उन्होंने अपनी बेटी को सरकारी स्कूल में ही शिक्षा ग्रहण करवाई। कॉमर्स संकाय में फतेहाबाद के छात्र बजरंग ग्रोवर ने 96 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

राजकीय आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जल्लोपुर की छात्रा किरणदीप कौर ने आर्ट्स संकाय में 500 में से 484 अंक हासिल किए है। किरणदीप कौर का कहना है कि उसके पिता पालसर में सरकारी स्कूल में पंजाबी विषय के शिक्षक हैं। उसने शुरू से ही आरोही स्कूल में पढ़ाई की। गांव मुंशीवाला से स्कूल में बस पर जाना और स्कूल से आकर घर पर चार से पांच घंटे पढ़ाई की। उसका सपना आईएएस बनना है। इसको लेकर वह यूपीएससी की तैयारी कर रही है। पिता देवेंद्र सिंह का कहना है कि बेटी की इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल को है। बेटी ने अलग से कोई ट्यूशन नहीं ली और स्कूल से आकर घर पर पढ़ाई की है।
विज्ञापन

किसान की बेटी बनना चाहती है आईएएस
शांति निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढिंगसरा की छात्रा किरण लाठर ने आर्ट्स संकाय में 97.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं। किरण लाठर ने बताया कि उसके पिता गोबिंद राम किसान हैं। उसने बारहवीं कक्षा में 500 में से 488 अंक हासिल किए। किरण ने बताया कि उसने अलग से कोई ट्यूशन नहीं ली, घर आकर चार से पांच घंटे पढ़ाई की। जिस टॉपिक का वह अभ्यास शुरू करती थी उसे पूरा करने के बाद ही छोड़ती थी। अब वह यूपीएससी की तैयारी कर रही है। इसके लिए वह अलग से कोचिंग नहीं ले रही है बल्कि यूट्यूब के जरिए तैयारी कर रही है और डीसी बनना सपना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीए बनना चाहता है बजरंग ग्रोवर
शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद के छात्र बजरंग ग्रोवर ने कॉमर्स संकाय में 96 फीसदी अंक हासिल किए हैं। बजरंग ग्रोवर ने बताया कि उसके पिता देवीलाल ग्रोवर दुकानदार है। उसने बारहवीं की पढ़ाई के दौरान अलग से कोई ट्यूशन नहीं ली। स्कूल में जो पढ़ाई करवाई उसका घर आकर अभ्यास किया। घर पर 4 से 5 घंटे पढ़ाई की और जो समझ नहीं आया उसको लेकर शिक्षकों से समझा। इसी के चलते उसके 479 अंक आए हैं। वह सीए बनना चाहता है और इसको लेकर उसने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed