फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Government departments with millions of debts of power corporation

Fatehabad News: बिजली निगम के लाखों के कर्जदार सरकारी विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Government departments with millions of debts of power corporation
फतेहाबाद। सरकारी विभागों पर बिजली निगम का लाखों रुपये का बिल बकाया है। निगम की ओर से इन विभागों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। ज्ञात रहे कि हाल ही में बिजली निगम का बिल न भरने के चलते जाखल उप तहसील का बिजली विभाग बिजली कनेक्शन भी काट चुका है। अब विभाग उन डिफाल्टर विभागों पर नजर रखे हुए हैं, जो कि बिजली का बिल नहीं भर रहे।
विज्ञापन

विभाग के एसडीओ का कहना है कि नोटिस के बाद बिल तो भरे जाते हैं, लेकिन समय पर बिल कोई भी विभाग नहीं भर रहा। बड़ी बात यह भी है कि फतेहाबाद नगर परिषद नेे बिजली निगम को एडवांस बिल दिया हुआ है। बिजली निगम की ओर से सबसे अधिक बिल जन स्वास्थ्य विभाग की ओर है। जन स्वास्थ्य विभाग को बिजली निगम का 42 लाख 75 हजार रुपये देना है। अगर निगम इस विभाग का बिजली कनेक्शन काट देता है तो पानी की सप्लाई में दिक्कत आएगी, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेेगा। इसके अलावा शिक्षा विभाग पर भी बिजली के बिल पेंडिंग पड़े हैं।
विज्ञापन

लगातार जारी होते हैं नोटिस
बिजली निगम की ओर से जो विभाग बिजली का बिल नहीं भरते उनको लगातार नोटिस जारी किए जाते हैं। समय बिजली निगम का विभिन्न विभागों की ओर लाखों रुपये का बिल बकाया है और निगम की ओेर से इन विभागों को नोटिस भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद ने दिया एडवांस बिल
फतेहाबाद की नगर परिषद पर नवंबर 2022 को 12 लाख 67 हजार रुपये व दिसंबर 2022 का सात लाख 29 हजार रुपये बिल बना था, लेकिन नगर परिषद ने निगम को 36 लाख 45 हजार रुपये भर दिए। इस प्रकार नगर परिषद ने बिजली निगम को 16 लाख 29 हजार रुपये का अतिरिक्त बिल पहले ही दे दिया है।
सबसे अधिक बिल जन स्वास्थ्य विभाग का
फतेहाबाद खंड में सबसे अधिक बिल जन स्वास्थ्य विभाग का पेंडिंग पड़ा है। जन स्वास्थ्य विभाग को बिजली निगम को 42 लाख 75 हजार रुपये का बिल देना है। विभाग ने निगम को 15 लाख के करीब बिल भरा भी है, लेकिन अभी भी दिसंबर तक जन स्वास्थ्य की ओर बिजली निगम का 42 लाख 75 हजार रुपये का बिल पेंडिंग पड़ा है।
कट चुुका है जाखल उप तहसील का कनेक्शन
जाखल उप तहसील का सात माह का बिल बकाया होने के कारण बिजली निगम ने जाखल उप तहसील का बिजली कनेक्शन काट दिया है। जाखल उप तहसील में बिजली का कनेक्शन न होने के कारण उप तहसील के काम नहीं हो पा रहे हैं।

इन विभागों के बिल हैं पेंडिंग
विभाग का नाम बकाया बिल
जन स्वास्थ्य विभा 42 लाख 75 हजार
शिक्षा विभाग 28 हजार
कोट
सरकारी कार्यालयों से लगातार बिल तो भरा जा रहा है, लेकिन कुछ विभाग ऐसे हैं, जिनके बिल पेंडिंग पड़े हैं। इन विभागों के अध्यक्षों को समय-समय पर नोटिस जारी करके बिल भरने को कहा जाता है। हाल ही में जनस्वास्थ्य विभाग ने 15 लाख का बिल भरा है, लेकिन अभी भी 42 लाख से अधिक का बिल पेंडिंग है।
-माणिक, एसडीओ, बिजली निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed