{"_id":"66859e78b1ae761aeb0786c4","slug":"gold-jewelery-and-cash-stolen-from-house-in-bhuthankalan-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-118863-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भूथनकलां में घर से सोने के जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भूथनकलां में घर से सोने के जेवर और नकदी चोरी
विज्ञापन
फतेहाबाद। भूथनकलां में ढाणी में बने मकान में घुसकर चोर नकदी, सोने और चांदी के जेवर चोरी करके ले गए। मामले को लेकर भूथनकलां निवासी इंद्रसैनीवाल ने सदर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने नए कानून बीएनएस के तहत चोरी के आरोप में मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में भूथनकलां निवासी इंद्रसैनीवाल ने बताया कि ढाणी नहर के ऊपर रहते है। एक जुलाई की रात को परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे। जब सुबह साढ़े 4 बजे उठे तो देखा कि घर की अलमारी खुली पड़ी थी। अलमारी की जब जांच की तो दो तोले सोने के जेवर, 400 ग्राम चांदी के जेवर व सात हजार रुपये की नकदी गायब मिली। अपने स्तर पर तलाश की तो पता नहीं चला। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
घर से नकदी व जेवर चोरी, केस दर्ज
टोहाना। शहर के पटेल नगर में एक मकान से नकदी व जेवर चोरी हो गए। मकान मालिक ने शिकायत शहर पुलिस को दी है। शहर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 11 निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह और उसकी पत्नी मनीषा रोजाना की तरह सुबह 8 बजे अपने घर से डयूटी के लिए चले गए थे। जब वे ढाई बजे वापस घर आए तो देखा कि चोरी हो चुकी थी। उसने बताया कि अज्ञात चोर मकान के दरवाजे से कूदकर घर में घुस आया है। आरोपी ने मकान से एक तोले सोने के जेवर, 15 तोले चांदी के जेवर व 20,000 रुपये नकदी चुरा ली है जिसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। संवाद