{"_id":"6ac686a97a6cbb96c900030d","slug":"gherao-on-the-23rd-if-pending-salary-bills-are-not-paid-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-162533-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लंबित वेतन-बिलों का भुगतान नहीं हुआ तो 23 को घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लंबित वेतन-बिलों का भुगतान नहीं हुआ तो 23 को घेराव
Wed, 07 Oct 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपते हुए एनएचएम कर्मचारी स्त्रोत :संघ
फतेहाबाद। लंबित वेतन और विभिन्न बिलों का भुगतान 22 अक्तूबर तक नहीं होने पर एनएचएम कर्मचारियों ने 23 को मिशन निदेशक, एनएचएम हरियाणा के कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. बुधराम को ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारियों ने बताया कि अगस्त और सितंबर 2026 का संपूर्ण वेतन अभी तक नहीं मिला है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 से संबंधित विभिन्न लंबित बिलों और अन्य देय भुगतानों का भी भुगतान नहीं हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन में लगातार देरी से उन्हें और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र खरब और उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह के नेतृत्व में संघ ने कहा कि पूर्व में मिशन निदेशक और स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई बैठकों में कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा और सहमति हुई थी। इसके बावजूद मांगों पर हुई कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गई। इसे लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने एनएचएम मुख्यालय के कर्मचारियों की तर्ज पर प्रदेश के सभी एनएचएम कर्मचारियों को दीपावली बोनस देने की मांग की। साथ ही लंबित भुगतानों की स्थायी व्यवस्था बनाने और 22 अक्तूबर से पहले संगठन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में डॉ. विष्णु मित्तल, पूनम, निशा, विमल रानी, वीना रानी, विक्रम और पंकज सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।