फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Getting e-KYC done for ration cards a cause of trouble for holders

Fatehabad News: राशन कार्डों की ई-केवाईसी कराना धारकों के लिए परेशानी का सबब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Getting e-KYC done for ration cards a cause of trouble for holders
फतेहाबाद मे राशन डिपो पर ई-केवाइसी के लिए लगी लोगों की भीड़।
फतेहाबाद। राशन कार्डों में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार द्वारा राशन कार्ड धारकों की ई-केवाइसी अब राशन डिपो धारकों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। साथ ही राशन कार्ड धारक भी इसके लिए परेशान दिखाई दे रहे हैं। सरकार ने यह आदेश इसलिए जारी किए हैं, क्योंकि कई लोगों के राशन लेते समय राशन डिपो पर मौजूद ईपीओएस मशीन पर अंगूठे के निशान वेरिफाई नहीं हो रहे हैं। वहीं कई लोगों के राशन कार्ड गलत भी बने हैं।
विज्ञापन


सरकार की ओर से हाल ही में राशन डिपो धारकों को राशन लेने वाले कार्ड धारकों की ई-केवाइसी करने के आदेश दिए गए हैं। ईपीओएस मशीन के जरिए ही राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी की जा रही है। जिसको लेकर जहां राशन कार्ड धारक परेशान हैं, वहीं राशन डिपो धारकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राशन डिपो धारक इसके लिए सरकार के सामने अपना विरोध भी जता चुके हैं। इस नई जानकारी को लेकर उपभोक्ता भी अधिक परेशान हैं, क्योंकि सरकार ने हाल ही में यह आदेश भी जारी किए हैं, कि जिन लोगों के आधार कार्ड 10 साल पुराने हो गए हैं, वह अपना आधार कार्ड अपडेट करवाएं।
विज्ञापन

जिसको लेकर अब सीएससी सेंटरों पर भी आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए भीड़ लगी हुई है। दरअसल जिन लोगों के राशन कार्ड बने हैं, उनमें कई लोगों का देहांत भी हो चुका है, लेकिन किसी एक परिवार के सदस्य का अंगूठा लगने के कारण पूरे परिवार का राशन मिल जाता है। वहीं कई लोगों के अंगूठे भी ईपीओएस मशीन पर वेरिफाई नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




राशन डिपो संचालक परेशान
सरकार द्वारा राशन डिपो संचालकों से ई-केवाईसी का कार्य करवाने के चलते राशन डिपोधारक अधिक परेशान चल रहे हैं और इसका विरोध भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह राशन वितरित करें अथवा ई-केवाइसी करें। ईपीओएस मशीन में तो कई बार सर्वर डाउन रहता है और एक परिवार के एक सदस्य की ई-केवाइसी करने में 15 से 20 मिनट का समय लग जाता है। जिससे समय की बर्बादी हो रही है। सरकार को चाहिए कि यह कार्य सीएससी सेंटरों को सौंपा जाए अन्यथा राशन कार्ड डिपो धारकों को इसका कमीशन दे।


एक दिसंबर को जताएंगे विरोध
ईपीओस मशीन में आधार वेरिफिकेशन की सुविधा दी गई है, लेकिन नेटवर्क और सर्वर की समस्या है। राशन वितरण के कार्य की अधिकता के चलते यह कार्य संभव नहीं है। सरकार ने इस वेरिफिकेशन के कार्य के लिए किसी प्रकार का मेहनताना और फीस भी लागू नहीं किया है। यह राशन डिपो धारकों का शोषण और अत्याचार है, जबकि सीएससी संचालकों के लिए प्रत्येक कार्य की अलग अलग फीस और शुल्क रखा गया है। मामले में एक दिसंबर को राशन डिपो धारक विरोध भी करेंगे।

शीशपाल गोदारा, प्रदेशाध्यक्ष, ऑल फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन, हरियाणा
-------------------
विभाग के आदेशानुसार जिले में सभी राशन कार्डधारकों के ईपीओएस मशीन के माध्यम से सभी डिपो पर अंगूठा निशान सत्यापित करने का काम निशुल्क किया जा रहा है। कार्डधारकों से अपील है कि वे अपने नजदीकी राशन डिपो पर जाकर राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का अंगूठा लगवाएं ताकि लाभार्थियों की जांच पूर्ण हो सके।
-विनीत जैन, डीएफएससी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed