फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Gaushala held in every village in Bhattu

हर गांव में गोशाला वाला जिले का पहला ब्लॉक होगा भट्टू

Tue, 24 Nov 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gaushala held in every village in Bhattu
भट्टू जिले का पहला ऐसा ब्लॉक होगा जहां हर गांव में गोशाला होंगी। भट्टू ब्लॉक में कुल 24 गांव हैं। फिलहाल इनमें से 17 गांवों में गोशालाएं बनी हुई है। शेष बचे सात गांवों में भी प्रणामी संस्था के माध्यम से गोशालाएं बनाई जाएंगी। बुधवार को प्रणामी मिशन के प्रमुख संत सदानंद महाराज और डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ इन सातों गांवों की गोशालाओं की नींव गांव सरवरपुर में रखेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र के प्रमुख गोभक्तों एवं प्रणामी संस्था के प्रमुख सेवादारों का दावा है कि भट्टू ब्लॉक जिले का ही नहीं बल्कि देश का पहला ब्लॉक ऐसा होगा, जिसके हर गांव में गोशाला होंगी। उनका कहना है कि गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाने के लिए भी आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले भी कई गांवों में बनवाई गोशालाएं : प्रणामी संस्था की ओर से पहले से ही कई गांवों में गोशालाओं का संचालन किया जा रहा है। फतेहाबाद जिले के साथ-साथ प्रदेश के अन्य कई जिलों में भी गोशालाएं बनवाई गई हैं। इन सात गांवों में स्वामी सदानंद प्रणामी गोसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट व जिला प्रशासन तथा ग्राम पंचायत की ओर से गोशालाएं बनवाई जाएंगी। इससे सड़कों पर घूम रहे लावारिस गोवंश को ठिकाना मिल सकेगा। साथ ही इन गोशालाओं में बीमार व घायल गायों को भी सहारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में खुलेंगी नई गोशालाएं : भट्टू ब्लॉक के गांव दैय्यड़, सूलीखेड़ा, सिरढ़ान, बनमंदोरी, सरवरपुर, बोदीवाली, ढ़ाणी चानन में एक साथ गोशालाओं की आधारशिला रखी जाएगी। इसके बाद ब्लॉक के सभी गांवों में गोशालाएं बन जाएंगी।

गोसेवा में अग्रणी है भट्टू क्षेत्र : जिला गोशाला प्रधान रामकुमार भुक्कर व कार्यवाहक प्रधान अशोक भुक्कर का कहना है कि भट्टू ब्लॉक में अधिकतर गावों में गोशालाएं बनी हुई है। अब सात गांवों में गोशालाएं बन जाने के बाद इस ब्लॉक में शत-प्रतिशत गांवों में गोशालाएं हो जाएंगी। वहीं, भट्टू ब्लॉक का नाम गिनीज बुक में दर्ज करवाने के लिए प्रयास किया जाएगा। गोशालाओं से यहां के लोगों में गो-सेवा की भावना को बढ़ावा मिलेगा। भट्टू क्षेत्र के लोग गोसेवा में अग्रणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed