फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Garbage cleared under police guard; 65 protesting workers detained

Fatehabad News: पुलिस पहरे में उठा कचरा, हंगामा कर रहे 65 कर्मचारी हिरासत में लिए

Tue, 08 Sep 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 08 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Garbage cleared under police guard; 65 protesting workers detained
फतेहाबाद। शहर के सेक्टर तीन के पास पुलिस व अन्य अ​धिकारियों से बातचीत करते हड़ताली कर्मचारी। सं
फतेहाबाद। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 34वें दिन मंगलवार को भी जारी रही। जिले के पांचों शहरों में गलियों और मुख्य बाजार में झाडू नहीं लगे। फतेहाबाद में नगर परिषद प्रशासन ने मंगलवार दोपहर को पुलिस पहरे में कचरे का डंपिंग प्वाइंटों से उठान शुरू करवाया।
विज्ञापन

सेक्टर तीन के सामने हिसार-सिरसा रोड पर बने डंपिंग प्वाइंट पर पुलिस बल के साथ नगर परिषद प्रशासन पहुंचा तो हड़ताली कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। कर्मचारियों ने नगर परिषद अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ सतपाल रोज, ईओ सुरेश कुमार, थाना प्रभारी संजय मोरवाल समेत काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कचरा उठान से रोका तो पुलिस टीम ने नगर परिषद के 65 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। कर्मचारियों को बसों में अलग-अलग थानों में ले जाया गया। कर्मचारियों को हिरासत में लेने के बाद शहर के सेक्टर तीन के सामने बने डंपिंग प्वाइंट, पुराना बस स्टैंड के साथ, ताऊ देवीलाल मार्केट के एंट्री गेट, शिवालय मार्केट के सामने बने डंपिंग प्वाइंट के सामने से पुलिस पहरे में कचरा उठान किया गया। प्रशासन पहले दो बार पुलिस पहरे में कचरा उठान करवा चुका है। 10 दिन पहले भी उठान करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
10 कर्मचारी ड्यूटी काम पर लौटे
सरकार की सख्ती के बाद कई कर्मचारी काम पर लौटने लगे हैं। जिले में फतेहाबाद, रतिया और भूना में 10 कर्मचारी काम पर लौटे हैं। रतिया में एक कर्मचारी भूप सिंह को बर्खास्त भी किया जा चुका है। नगर परिषद प्रशासन ने सोमवार को फतेहाबाद में 14 कर्मचारियों को नोटिस दिए लेकिन उन्होंने लिए नहीं थे। फतेहाबाद में 136 कर्मचारियों को पहले नो वर्क नो पे का नोटिस दिया जा चुका है।
-
एजेंसी के चालक-हेल्पर नहीं आए
नगर परिषद प्रशासन डोर टू डोर कचरा उठान एजेंसी को भी नोटिस दे चुका है। वजह ये है कि उसके चालक और हेल्पर भी काम से मना कर चुके हैं। फिलहाल नगर परिषद प्रशासन एचकेआरएन के चालकों से डोर टू डोर कचरा उठान की गाड़ियां चलवा रहा है। मंगलवार को 15 गाड़ियां भेजी गईं।

-
गलियों मं नहीं लगी 34 दिन से झाड़ू
नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर के मुख्य बाजार और गलियों में सफाई नहीं हो रही है। स्थिति ये है कि सड़कों पर कचरा फैल रहा है और बदबू से आमजन परेशान हैं। बाजार में लगे कचरे के ढेर से दुकानदारों की भी परेशानी बढ़ रही है।

फतेहाबाद। शहर के सेक्टर तीन के पास पुलिस व अन्य अधिकारियों से बातचीत करते हड़ताली कर्मचारी। सं

फतेहाबाद। शहर के सेक्टर तीन के पास पुलिस व अन्य अधिकारियों से बातचीत करते हड़ताली कर्मचारी। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed