फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Future Maker Chitfund case fatehabad court radheshyam param guru

Fatehabad: फ्यूचर मेकर चिटफंड मामले में पेशी पर नहीं आया आरोपी, कोर्ट हुआ सख्त तो दोपहर को हुआ पेश

Sat, 29 Mar 2025 05:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 29 Mar 2025 05:08 PM IST
सार

आरोपी राधेश्याम के खिलाफ फतेहाबाद में वर्ष 2018 में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद से मामला कोर्ट में चल रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी राधेश्याम उर्फ परम गुरु कोर्ट में लगातार चार पेशी में पेश नहीं हुआ था।

विज्ञापन
Future Maker Chitfund case fatehabad court radheshyam param guru
आरोपी राधेश्याम उर्फ परम गुरु - फोटो : संवाद

विस्तार

फ्यूचर मेकर चिटफंड मामले में शनिवार सुबह आरोपी राधेश्याम उर्फ परम गुरु कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इसको लेकर कोर्ट सख्त हो गया और दोपहर तक पेश होने का नोटिस दिया गया। इसके बाद दोपहर लंच बाद राधेश्याम उर्फ परम गुरू कोर्ट में पेश हुआ और अपने बयान दर्ज करवाए। इसके बाद दोपहर करीब साढ़े 4 बजे वह वापस लौट गया। आरोपी राधेश्याम भगवा कपड़ों में ही कोर्ट में पेश हुआ।
विज्ञापन



          
आरोपी राधेश्याम के खिलाफ फतेहाबाद में वर्ष 2018 में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद से मामला कोर्ट में चल रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी राधेश्याम उर्फ परम गुरु कोर्ट में लगातार चार पेशी में पेश नहीं हुआ था। इसको लेकर शनिवार को कोर्ट सख्त हो गया और दोपहर तक पेश होने के निर्देश दिए थे। कोर्ट में पेश होने के बाद राधेश्याम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह न तो कोई आश्रम बनाएगा और न ही कोई गोशाला बना रहा है और वह सिर्फ भक्ति करेगा। निवेशकों के पैसे लौटने के सवाल पर कहा कि सभी के लौटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed