{"_id":"6a6e2a6cac6d86baac0b65c9","slug":"frustrated-by-battery-issues-a-driver-poured-petrol-on-his-e-rickshaw-and-set-it-on-fire-in-the-middle-of-the-road-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-158484-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बैटरी की समस्या से परेशान चालक ने बीच सड़क ई-रिक्शा पर पेट्रोल छिड़क आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बैटरी की समस्या से परेशान चालक ने बीच सड़क ई-रिक्शा पर पेट्रोल छिड़क आग लगाई
Sat, 01 Aug 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के लालबत्ती चौक के पास लगी ई-रिक्शा में आग। सोशल मीडिया
फतेहाबाद। शहर के लालबत्ती चौक के पास शनिवार को एक ई-रिक्शा चालक ने अपने वाहन में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। आग लगने से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन ई-रिक्शा आग से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
अग्रवाल कॉलोनी निवासी ई-रिक्शा चालक मंजीत ने बताया कि वह लंबे समय से बैटरी में आ रही खराबी से परेशान था। आरोप है कि उसने कई बार संबंधित दुकानदार से बैटरी की समस्या दूर करने और शिकायत का समाधान करने की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। चालक के अनुसार बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से वह परेशान था।
इस पर चालक मंजीत ने लालबत्ती चौक के पास ई-रिक्शा खड़ा किया और कुछ देर बाद उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। ई-रिक्शा चालक ने आरोप लगाया कि दुकानदार ने उसे पक्का बिल भी नहीं दिया और बैटरी की खराबी दूर करने में सहयोग नहीं किया।