फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Friendship on Instagram then turned into love.

Fatehabad News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर प्यार में मिला धोखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Friendship on Instagram then turned into love.
फतेहाबाद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर प्यार में धोखा देने का मामला सामने आया है। युवती और उसके पिता पर जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप है। इसके बाद युवक की हालत बिगड़ गई और उसके अग्रोहा मेडिकल ले जाया गया। सदर पुलिस ने युवती और उसके पिता के खिलाफ साजिश के तहत जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस को दी शिकायत में युवक ने बताया कि वह आईटीआई का छात्र है, उसकी एक युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। इसके बाद उसके साथ फोन पर बात होने लगी। इसके बाद वह तीन से चार बार युवती से उसके घर के बाहर मिला था। आरोप है कि युवती उसे घर से भगाकर ले जाने का दबाव डालने लगी। ऐसा न करने पर अपनी जान देने की धमकी देने लगी। इसके बाद उसने 2 नवंबर को उसके घर जाकर उसके पिता को सारी बात बता दी। उसके पिता ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद आरोपी युवती का पिता घर आया और उसे दूर रहने की धमकी दी। आरोप है कि 13 नवंबर को युवती ने उसे फोन करके घर बुलाया, इसके बाद वह युवती के घर चला गया।
विज्ञापन

वहां पर युवती और उसके पिता थे। दोनों ने प्यार से उसे बिठाया और पीने के लिए पानी लाकर दे दिया। पानी पी लिया और इसके बाद उसे पता चला कि उसमें घास जलाने वाली स्प्रे मिली थी। इसके बाद युवती के पिता ने उसे घर से निकाल दिया। रास्ते में उसे उसके पिता मिल गए और उसे सरदूलगढ़ के निजी अस्पताल में ले गए। यहां से उसे अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने युवक के बयान पर आरोपी युवती और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed