फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Freed booster dose, only 26 eligible to get it

फ्री हुई बूस्टर डोज, लगवाने पहुंचे सिर्फ 26 पात्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Freed booster dose, only 26 eligible to get it
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते हुए सीटीएम सुरेश कुमार। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना टीकाकरण को लेकर लोग गंभीर नहीं है। दो लाख लोग कोरोना की दूसरी डोज लगवाने नहीं आ रहे है तो अब दोनों डोज लगवा चुके पात्र बूस्टर डोज लगवाने में भी कतरा रहे हैं। शुक्रवार से बूस्टर डोज फ्री होने के बाद भी मात्र जिले में 26 लोग लगवाने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि पहले बूस्टर डोज 60 साल से ऊपर, फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए फ्री थी। लेकिन अब 75 दिनों के लिए जिले में 18 साल से ऊपर के पात्रों के लिए बूस्टर डोज फ्री कर दी गई है। जिले में अब तक पहली डोज 684586 लोगों, दूसरी डोज 474490 और बूस्टर डोज मात्र 6404 लोगों ने लगवाई है। 12 से 14 साल के 7393 बच्चों ने पहली डोल लगवाई हैं और दूसरी डोज 1975 बच्चों को लगी है।
विज्ञापन

जिले में ये हुआ अब तक टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज बूस्टर डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4793 4757 65
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2415 2030 113
60 साल से ऊपर 84219 64524 3123
45 से 59 साल 144142 119672 958
18 से 44 साल 402908 268346 1445
15 से 17 साल 38716 13186 0
12 से 14 साल 7393 1975 0
कोरोना के दो नए केस मिले
कोरोना संक्रमित जिले में शुक्रवार को दो नए केस मिले है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के 227 सैंपल लिए गए। इसमें फतेहाबाद क्षेत्र में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले है। इसके अलावा दो कोरोना संक्रमित स्वस्थ भी हुए है। जिले में फिलहाल नौ एक्टिव केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
डॉ. हमेश बंसल को दिया गया एनएचएम चार्ज
डॉ. हमेश बंसल ने पॉलीक्लीनिक में एसएमओ का कार्यभार संभाल लिया है। टोहाना से पॉलीक्लीनिक में ट्रांसफर हो गई है। स्वास्थ्य विभाग डॉ. हमेश बंसल को एनएचएम उप सिविल सर्जन का भी चार्ज दे दिया है।
कोट
कोरोना टीकाकरण बढ़ाने के लिए फील्ड के डॉक्टरों के साथ बैठक की गई है और उन्हें बढ़ाने के लिए कहा गया है। टीकाकरण को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
-डॉ. कुलदीप चौधरी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed