फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fraud,Tax,GST,inquiry,fatehabad news

चाट बेचने वाले को बहादुरगढ़ और कुरुक्षेत्र में बनाया स्टील की फर्जी फर्मों का मालिक

Wed, 22 Jul 2020 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
fraud,Tax,GST,inquiry,fatehabad news
भट्टू मंडी में तीन शातिर लोगों द्वारा चाट की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति के नाम से बहादुरगढ़ और कुरुक्षेत्र में स्टील की दो फर्जी कंपनी बनाकर लाखों रुपये का कारोबार करके जीएसटी चुराने का मामला सामने आया है। मामला उजागर होने पर चाट की रेहड़ी लगाने वाले सिरसा निवासी राजेश की शिकायत पर भट्टू पुलिस ने आरोपी भट्टू मंडी निवासी अशोक गोयल, सिरसा निवासी ललित गोयल तथा सिरसा के जमाल निवासी अनिल गर्ग के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, मामले में गिफ्ट कार्ड बेचने की भी आशंका जाहिर की जा रही है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक भट्टूकलां पुलिस को दी शिकायत में जिला सिरसा निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह सिरसा में पहले चाट की रेहड़ी लगाता था। मेरा एक लड़का था जिसकी तबीयत खराब होने पर उसका इलाज करवाने के लिए रुपये नहीं थे। इस दौरान सिरसा निवासी ललित गोयल ने मुझे 25 हजार रुपये उधार दिये थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि ललित ने उसे 10 हजार रुपये और दे दिए और कभी वापस न देने न देने का लालच देकर कहा कि उसका रिश्तेदार भट्टूकलां निवासी अनाज मंडी की दुकान 104 के अशोक गोयल के साथ मिलकर कारोबार करता है और तुझे काम पर लगवा दूंगा। आरोप है कि ललित कुमार उसे अशोक गोयल के पास भट्टूकलां में लेकर आ गया। दोनों ने कहा कि एक बड़ा कारोबार है। तेरे नाम से फर्म बनाकर काम करेंगे।
विज्ञापन

आरोप है कि अशोक गोयल ने खाली कागजात पर हस्ताक्षर करवाए तथा मेरा आधार कार्ड, पेन कार्ड व पासपोर्ट साइज फोटो ले ली। उन्होंने कहा कि उसे लोन भी मिल जाएगा और 10 हजार रुपये प्रति महीना हम देते रहेंगे। कुछ दिनों बाद ललित गोयल दोबारा अशोक गोयल के पास लेकर गया जहां पर अशोक गोयल ने दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवाए। कुछ दिन बाद अशोक गोयल अनाज मंडी सिरसा में ललित गोयल के साथ मिला। जिसने बताया कि तेरे नाम पर फर्म पुष्पक स्टील ट्रेडर्स बहादुरगढ़ में बना दी है। जिसका बैंक खाता केनरा बैंक बहादुरगढ़ व एक्सिस बैंक बहादुरगढ़ में खुलवा दिया है। तेरा कारोबार भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी विभाग की रेड के बाद हुआ खुलासा
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले जीएसटी विभाग की हिसार व भट्टूमंडी में रेड हुई थी। इसके बाद अशोक गोयल, ललित गोयल व सिरसा के जमाल निवासी अनिल गर्ग अपने ऑफिस में मीटिंग करने लगे। इस दौरान उसे पता चला कि ये लोग फर्जी कागजात के आधार पर फर्में बनाकर सरकारी टैक्स व अन्य करों की चोरी करके काला धन एकत्रित करने व काले धन को सफेद धन में बदलने का कारोबार करते हैं। मेरे नाम पर पुष्पक स्टील ट्रेडर्स, बहादुरगढ़ के अलावा भी दूसरी फर्म श्री कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी कुरुक्षेत्र में रजिस्टर्ड करवाकर आईसीआईसीआई बैंक पेहोवा में खुलवाया हुआ है। जिसका संचालन इनका ही व्यक्ति कर रहा है। इसके अलावा अशोक गोयल गिफ्ट कार्डों को फर्जी तरीके से बेचने का काम भी करता है। आशंका है कि मेरी फर्मों में भी तीनों ने गिफ्ट कार्डों को बेचने का काम किया हो सकता है।

शिकायत आने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। संबंधित विभाग के साथ मिलकर जांच की जाएगी। इसके बाद ही पता चलेगा कितना जीएसटी चोरी हुआ है।
- विरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, भट्टूकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed