फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fraud of Rs 6.5 lakh in the name of getting admission in MBBS, fatehabad

एमबीबीएस में दाखिला दिलवाने के नाम पर साढ़े 6 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Sat, 25 Jan 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 6.5 lakh in the name of getting admission in MBBS, fatehabad
फतेहाबाद। एमबीबीएस में दाखिला दिलवाने के नाम पर साढ़े 6 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। दिल्ली के इंस्टीट्यूट ने साढ़े 6 लाख रुपये लेकर बंगलुरु के कॉलेज में काउंसलिंग के लिए भेज दिया, लेकिन न तो कॉलेज ने दाखिला नहीं दिया और न ही रुपये वापस लौटाए। शहर पुलिस ने हुडा सेक्टर तीन निवासी राकेश कुमार की शिकायत पर दिल्ली के एचीवर्स कैरियर वर्ड लिमिटेड के एचआर मैनेजर विकास अग्रवाल, डायरेक्टर सरदार राकेश कुमार तथा बीजीएस इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस बंगलुरु के प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राकेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2017 में बेटा का एमबीबीएस में दाखिला करवाने के लिए विज्ञापन देखा था। विज्ञापन देखने के बाद दिल्ली के एचीवर्स कैरियर वर्ड लिमिटेड के एचआर मैनेजर विकास अग्रवाल और डायरेक्टर राकेश कुमार ने कहा कि वह बंगलुरु के बीजीएस इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस में दाखिला करवा देंगे। इसके लिए कॉलेज के नाम का साढ़े 6 लाख रुपये का डीडी देना होगा। आरोप है कि कॉलेज के नाम का डीडी दे दिया। इसके बाद बंगलुरु बुलाया गया। यहां पर काउंसलिंग के दौरान एडमिशन नहीं हुआ। लेकिन इसके बाद साढ़े 6 लाख रुपये का डीडी कैश हो गया। जब इंस्टीट्यूट के संचालक से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने लटकाना शुरू कर दिया। लेकिन रुपये वापस नहीं दिए।
विज्ञापन

पुलिस ने पहले लटकाया मामला, भूना थाना में दर्ज की एफआईआर
इस मामले में राकेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दी थी। इसके बाद 19 अगस्त 2019 को पुलिस ने भूना थाना में मामला दर्ज कर दिया। जबकि डीडी फतेहाबाद के बैंक से तैयार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले को फतेहाबाद के थाना में ट्रांसफर करने की बजाए लटकाए रखा। शिकायतकर्ता के मुताबिक एफआईआर ट्रांसफर करवाने के लिए वह भूना थाना के चक्कर काटता रहा लेकिन ट्रांसफर नहीं की गई, इसके बाद पुलिस ने रद कर दिया। अब शहर थाना में ये एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed