फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fraud of Rs 17.50 lakh in the name of sending money to Canada, case registered against three people

Fatehabad News: कनाडा भेजने के नाम पर 17.50 लाख की धोखाधड़ी, तीन लोगों पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 17.50 lakh in the name of sending money to Canada, case registered against three people
फतेहाबाद। गांव दरियापुर के युवक को कनाडा भेजने के नाम पर 17.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करके ठगी कर ली गई। मामले को लेकर सदर थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामले में दंपती समेत तीन आरोपियों राजस्थान के जिला जोधपुर के सांचौर निवासी भारमल बिश्नोई व सनवरी देवी व महेंद्र बिश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में गांव दरियापुर निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि बेटे हैप्पी को विदेश भेजना था। दोस्त ने बताया कि भारमल बिश्नोई व सनवरी देवी युवकों को विदेश भेजते है। उक्त आरोपियों से बात की तो उन्होंने दस्तावेज लेकर दिल्ली बुलाया। आरोपियों ने बेटे को कहा कि कनाडा भेजने के लिए 22 लाख रुपये लगेंगे। आरोप है कि आरोपियों के कहने पर अलग-अलग बैंक खाते में 17 लाख 50 हजार रुपये भेज दिए। आरोप है कि पैसे लेने के बाद भी बेटे को विदेश नहीं भेजा और न ही वापस दिए। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed