{"_id":"68caef56f075195d7f0bb320","slug":"fraud-of-17-million-under-the-guise-of-sending-abroad-accused-arrested-from-madhya-pradesh-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-140475-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विदेश भेजने के नाम पर 17 लाख की ठगी, आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विदेश भेजने के नाम पर 17 लाख की ठगी, आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार
विज्ञापन
भूना। विदेश भेजने के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी के मामले में थाना भूना पुलिस ने गिरोह के तीसरे आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रणजीत कुमार उर्फ रणजीत निवासी सिरमग्नी, जिला सिवनी (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किया है। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि इस मामले में गिरोह के दो सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने भूना ब्लॉक के गांव रहनखेड़ी निवासी हरपाल सिंह से उसके भतीजे को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 17 लाख रुपये ठग लिए थे। यह राशि आरोपियों ने बैंक खातों और मनी ट्रांसफर सेंटरों के माध्यम से प्राप्त की थी।
पीड़ित की शिकायत पर 23 अक्तूबर 2024 को थाना भूना में आईपीसी की धारा 420, 406 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह एक संगठित गिरोह है, जो भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं और ठगी की रकम का इस्तेमाल कहां किया गया।