{"_id":"645bd9ee2b7432273002bc08","slug":"fraud-case-registered-against-sarpanch-for-submitting-fake-education-certificate-fatehabad-news-c-21-1-129376-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फर्जी शिक्षा प्रमाण पत्र जमा करवाने पर सरपंच के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फर्जी शिक्षा प्रमाण पत्र जमा करवाने पर सरपंच के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन
रतिया। रतिया खंड के गांव लांबा में सरपंच द्वारा 6 माह पहले हुए पंचायती चुनाव में फर्जी शिक्षा प्रमाण पत्र जमा करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सीएम फ्लाइंग की जांच के आधार पर सरपंच गुरदेव सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 420, 465, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रतिया सदर पुलिस को दी शिकायत में सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में हुए पंचायत चुनाव में नामांकन के दौरान फर्जी शिक्षा प्रमाण पत्र देकर गलत तरीके से सरपंच पद हासिल करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर जांच पड़ताल की गई तो जांच के दौरान रतिया बीडीपीओ कार्यालय, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी व माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज उत्तर प्रदेश से प्राप्त रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया। इसमें पाया गया कि रतिया के गांव लांबा से गुरदेव सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद से प्रमाण पत्र जमा करवाया गया है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के रिकॉर्ड अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद द्वारा संचालित कोई भी परीक्षा को भिवानी बोर्ड की किसी भी परीक्षा के समकक्ष मान्यता प्राप्त नहीं है। साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के रिकॉर्ड अनुसार परिषद विनियमों के अध्याय 12 व 14 में उल्लेखित समकक्षता सूची में भी उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद का नाम सम्मिलित नहीं मिला। उन्होंने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि उक्त विद्यालय परिषद पर उत्तर प्रदेश शासन एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद से मान्यता प्राप्त नहीं होने पर फर्जी तरीके से संचालित किए जाने पर वर्ष 2018 में धोखाधड़ी का मामला लखनऊ में दर्ज है।
विज्ञापन
लांबा सरपंच द्वारा सरपंच चुनाव में नामांकन के दौरान दाखिल किया गया शैक्षणिक प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश के इसी विद्यालय परिषद का था, जो फर्जी पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।