फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four youths were accused of drugging and stealing three gold rings

Fatehabad News: 4 युवकों पर नशीला पदार्थ सुंघाकर सोने की 3 अंगूठियां छीनकर ले जाने के लगाए आरोप

Mon, 02 Feb 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 02 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Four youths were accused of drugging and stealing three gold rings
सीसीटीवी फुटेज में कैद घटनाक्रम,स्त्रोत सोशल मीडिया
रतिया। भगत सिंह चौक पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाने वाले दुकानदार के साथ नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोप है कि चारों युवकों ने दुकानदार को बातों में उलझाकर नशीला पदार्थ सुंघाया और उससे करीब 24 ग्राम वजन की तीन सोने की अंगूठियां छीन ले गए। पूरी घटना कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन


पीड़ित ने शहर थाना में शिकायत दी है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वार्ड 10 निवासी बृजमोहन कि भगत सिंह चौक पर राम इलेक्ट्रॉनिक के नाम से दुकान है। बृजमोहन ने बताया कि वह दोपहर के समय दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर चार युवक वहां पहुंचे और उन्हें दुकान से बाहर बुलाया।
विज्ञापन


बृजमोहन को लगा कि युवक कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं, इसलिए वह बाहर आ गए। बाहर आते ही युवकों ने सामान खरीदने की बात करते हुए उन्हें बातों में उलझा लिया और अचानक कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। बृजमोहन ने बताया कि इसके बाद युवक उन्हें अपनी बाइक के बीच में बैठाकर टोहाना रोड की तरफ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि रास्ते में उन्होंने उनके हाथों की उंगलियों में पहनी तीनों सोने की अंगूठियां छीन लीं। कुछ दूरी पर उन्हें होश आया तो युवकों से बाइक रोकने को कहा, लेकिन वे नहीं रुके। शोर मचाने की धमकी देने पर जीवन डेयरी के पास बाइक रोकी गई और उन्हें नीचे उतार दिया गया। पीड़ित के अनुसार, नीचे उतरते समय उन्होंने बाइक पर पीछे बैठे युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कमजोरी और नशे की हालत में युवक ने धक्का दे दिया और टोहाना रोड की ओर भाग गए। यह धक्का-मुक्की भी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।


पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि इसकी शिकायत प्राप्त हो चुकी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान तथा तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed