फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   four people dead due to corona, 334 newly infected, 350 helthy

कोरोना से 24 घंटे में चार की मौत, 334 नए संक्रमित, 350 हुए स्वस्थ

Fri, 14 May 2021 10:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
four people dead due to corona, 334 newly infected, 350 helthy
जिले में कोरोना संक्रमण से मौतें होने का सिलसिला जारी है। कोरोना से 24 घंटे में चार लोगों की मौत हुई है और 334 नए संक्रमित मिले हैं। राहत की बात है कि कोरोना को मात देकर 350 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में 3094 सक्रिय संक्रमितों में से 3020 घरों में आइसोलेट हैं और 64 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। वहीं कोरोना महामारी की चपेट में आए संक्रमितों को आइसोलेट करने के लिए प्रशासन फतेहाबाद की अरोड़वंश धर्मशाला में 50 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाने जा रहा है। यहां पर संक्रमित मरीजों को दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि पहले प्रशासन बस स्टैंड में कोविड सेंटर बनाने का फैसला कर रहा था, लेकिन अभी अरोड़वंश धर्मशाला में ही कोविड सेंटर बनाया जाएगा। वहीं शुक्रवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में तीन दिन पहले लिए गए सैंपल में 30 कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और दो कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट अनुसार फतेहाबाद में 83, टोहाना में 3, रतिया में 64, भट्टू में 92, बड़ोपल में 27, भूना में 59, जाखल में 6 संक्रमित मिले है। शुक्रवार को 1360 सैंपल लिए गए है। इसमें से 868 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

इन संक्रमितों की हुई मौत
गांव हमजापुर निवासी 40 वर्षीय युवक की नागरिक अस्पताल रतिया में मौत।
भूना निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति सरकारी अस्पताल भूना में मौत।
गांव नहला निवासी बुजुर्ग महिला की भूना के सरकारी अस्पताल में मौत।
गांव ठरवी निवासी महिला की टोहाना के नागरिक अस्पताल में मौत।
सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों की सुबह 9 से शाम 6 बजे तक होगी ड्यूटी
सिविल सर्जन कार्यालय कर्मचारियों को अब सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक ड्यूटी करनी होगी। सप्ताह में अब एक ही अवकाश मिलेगा। इसके अलावा सरकारी घोषित अवकाश भी मान्य नहीं होगा। अगर कर्मचारी संक्रमित आता है तो 10 दिन बाद ड्यूटी ज्वाइन करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 4
फ्रंटलाइन वर्कर्स 5
60 साल से ऊपर 257
45 से 59 साल 317
18 साल से ऊपर 769
मई में यूं बढ़ रहा संक्रमण
दिन संक्रमित मौतें
1 291 6
2 216 13
3 356 11
4 377 19
5 282 9
6 454 15
7 382 10
8 224 8
9 386 4
10 311 3
11 275 6
12 301 4
13 401 6
14 334 4
14 दिनों में 118 मौतें, पिछले साल कुल 116 थी
मई माह मे कोरोना संक्रमण ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिले में इन 14 दिनों में 118 मौत हो चुकी हैं जबकि पिछले पूरे साल में 116 मौत हुई थी। पिछले साल 4664 कुल केस मिले थे। इस बार अब 14 दिनों में 4590 केस मिल चुके हैं।
तैयारी : स्वास्थ्यकर्मियों को सैंपल लेने की दी ट्रेनिंग
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में शुक्रवार को बहुउद्देशीय स्वास्थ्यकर्मियों को रेपिड एंटीजन सैंपल लेने के लिए ट्रेनिंग दी गई। फ्लू क्लीनिक के नोडल अधिकारी मेजर डॉ. शरद तुली ने कर्मचारियों को पीपीई किट और सैंपल लेने की ट्रेनिंग दी। ये कर्मचारी गांवों में जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेंगे।
जिले में 80 मीडियाकर्मियों ने लगवाई वैक्सीन
प्रदेश सरकार द्वारा मीडियाकर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल करने की घोषणा के बाद सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष व्यवस्था की गई। मीडियाकर्मियों के लिए सभी खंडों में वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। जिले में शुक्रवार को 80 मीडियाकर्मियों का टीकाकरण हुआ, जिनमें फतेहाबाद के पॉलीक्लीनिक में 50, टोहाना में 18, भूना में 6, भट्टू में 4 व रतिया में दो मीडियाकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। इस मौके पर डीआईपीआरओ आत्माराम कसाना व एआईपीआरओ विनय बैनीवाल भी मौजूद रहे।

कोट
कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करने के लिए अरोड़वंश धर्मशाला में 50 बेड का कोविड सेंटर बनाया जा रहा है। लोगों से भी अपील है कि वह लक्षण दिखने पर समय रहते सैंपल दें। बेवजह घरों से बाहर न निकलें।
- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed