फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four new cases of dengue, including two girls, were found, the figure crossed 100.

Fatehabad News: दो युवतियों समेत डेंगू के चार नए केस मिले, आंकड़ा 100 के पार हुआ

Wed, 20 Nov 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 20 Nov 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Four new cases of dengue, including two girls, were found, the figure crossed 100.
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर डोर टू डोर सर्वे करते हुए स्वास्थ्यकर्मी
फतेहाबाद। डेंगू केस जिले में लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को दो युवतियों समेत चार नए केस मिले हैं। जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 100 पार हो गया है। जिले में अब तक 101 केस मिल चुके हैं, जिसमें सबसे ज्यादा शहर फतेहाबाद में ही मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक भट्टूकलां निवासी 38 वर्षीय युवक, फतेहाबाद के सतीश कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय युवती, हुडा सेक्टर तीन निवासी 35 वर्षीय युवती और भूथनकलां निवासी 35 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

-12 जगहों पर मिला लारवा
स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमों ने 1664 जगहों पर सर्वे किया। सर्वे के दौरान 12 जगहों पर लारवा मिला है। अभी तक 2964 जगहों पर लारवा मिल चुका है।
- स्मॉग के कारण टीबी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी बढ़ी
स्मॉग के कारण नागरिक अस्पताल में टीबी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी बढ़ रही है। रोजाना 70 से 80 मरीज आ रहे हैं। टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा का कहना है कि स्मॉग फेफड़ों पर असर कर रहा है। इसके चलते ओपीडी में खांसी, जुकाम के उपचार को लेकर ज्यादा मरीज आ रहे हैं। बुजर्गों व सांस की जिन मरीजों को दिक्कत है उन्हें घर पर रहने की सलाह दी जा रही है। इसके अलावा जिन मरीजों की पहले एलर्जी की दवा चल रही है उसे बंद न करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डेंगू को लेकर विभाग की तरफ से सर्वे किया जा रहा है। टीमें जहां भी लारवा मिल रहा है उसे नष्ट कर रही है। लोगों का भी फर्ज है कि अपने आसपास क्षेत्र में पानी एकत्रित न होने दें।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed