फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four cows died due to lumpi, 28 new cases found

लंपी से चार गायों की मौत, 28 नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Four cows died due to lumpi, 28 new cases found
फतेहाबाद। जिले में लंपी पॉक्स से मंगलवार को चार गायों की मौत हो गई, वहीं 28 नए केस मिले हैं। लंपी से मंगलवार को 65 पशु ठीक हुए हैं। वहीं मंगलवार को 2400 पशुओं को लंपी की डोज लगाई गई। अब तक 87 फीसदी पशुओं को लंपी की डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

फतेहाबाद जिले में अब तक लंपी पॉक्स के 2437 केस सामने आ चुके हैं। जिनमें 1957 पशु ठीक हो गए हैं और 364 पशुओं का अभी भी इलाज चल रहा है। मंगलवार को भी लंपी पॉक्स के 28 नए केस सामने आए तो 65 पशु ठीक हुए हैं। जिले में लंपी से रिकवरी रेट 80.30 फीसदी तक पहुंच गया है। जिले में मंगलवार को चार गायों की लंपी पॉक्स के कारण मौत हुई है। इनमें एक गाय चुलीकलां, एक पीलीमंदौरी व दो गाय टोहाना से हैं। जिले में लंपी से गायों की मौत का आंकड़ा 115 तक पहुंच गया है। वहीं जिले में मंगलवार को 2400 पशुओं को लंपी बचाव की डोज लगाई गई। एक लाख आठ हजार पशुओं में अब तक 95 हजार 900 पशुओं को डोज लगाई जा चुकी है। जिले में 87 फीसदी पशुओं को लंपी की डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

कोट
जिले में लंपी का प्रकोप अब लगातार घट रहा है। मंगलवार को 28 नए केस मिले तो 65 पशु ठीक हुए हैं। पशुओं का रिकवरी रेट 80 फीसदी से अधिक हो गया है और 87 फीसदी पशुओं को वैक्सीन लगा दी गई है। वैक्सीन का कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सुखविंद्र, उपनिदेेशक, पशुपालन विभाग, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed