{"_id":"64f61aaf5b0f28ad4e0a3e97","slug":"four-applications-came-for-the-post-of-principal-there-will-be-competition-for-the-post-of-senior-vice-principal-and-secretary-also-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-4858-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: प्रधान पद के लिए आए चार आवेदन, वरिष्ठ उपप्रधान व सचिव पद पर भी होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: प्रधान पद के लिए आए चार आवेदन, वरिष्ठ उपप्रधान व सचिव पद पर भी होगा मुकाबला
Mon, 04 Sep 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी व्यापार मंडल प्रधान पद के लिए नामांकन भरते जगदीश भादू।
फतेहाबाद। अनाज मंडी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का चुनाव काफी रोचक मोड़ पर आ गया है। प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन भरकर चुनाव को कड़ा कर दिया है। वहीं वरिष्ठ उपप्रधान के लिए भी चार उम्मीदवार मैदान में हैं। उपप्रधान पद के लिए एक ही नामांकन आया है। इसी प्रकार सचिव पद के लिए दो, सह सचिव के लिए तीन व कोषाध्यक्ष पद के दो लिए उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दिया है।
अनाजमंडी व्यापार मंडल के प्रधान पद के लिए मौजूदा प्रधान जगदीश भादू के अलावा बागराम, रमेश कुमार व महेश कुमार ने अपना नामांकन दिया है। इसी प्रकार वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए सुभाष चंद्र, रामनिवास शर्मा, लव कुमार व महेश कुमार, उप प्रधान पद के लिए राजेंद्र कुमार, सचिव पद के लिए सिद्धार्थ ढाका व रमेश कुमार, सह सचिव पद के लिए पवन कुमार, प्रमोद कुमार व राजेंद्र कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रवीन कुमार व ज्ञानचंद ने नामांकन भरा है।
-- -- -
अग्रवाल समाज के मतदाता बनेंगे किंग मेकर
फतेहाबाद अनाज मंडी व्यापार मंडल के 266 मतदाता हैं। इनमें सबसे अधिक मतदाता पंजाबी व अग्रवाल समुदाय से हैं। इसके बाद जाट, बिश्नोई व अन्य समुदाय के मतदाता आते हैं। इस बार प्रधान पद के लिए जाट समुदाय व पंजाबी समुदाय से दो-दो उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे हैं, ऐसे में अग्रवाल समुदाय के मतदाता किंग मेकर की भूमिका निभाने वाले हैं। इनका एक तरफा मतदान किसी भी प्रत्याशी की किस्मत जगा सकता है। ज्ञात रहे कि फतेहाबाद अनाज मंडी में सबसे अधिक मतदाता पंजाबी व अग्रवाल समाज से हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -
नामांकन पत्र छह सितंबर की सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक वापिस लिए जा सकेंगे। वहीं चुनाव चिन्ह सात सितंबर को जारी किए जाएंगे। मतदान 17 सितंबर को सुबह नौ से चार बजे तक होगा, चुनाव के तुरंत बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
गोपाल राय चौधरी, मुख्य चुनाव अधिकारी।