फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Foundation stone of district jail laid, ponds of 35 villages will be inaugurated

Fatehabad News: जिला जेल का शिलान्यास, 35 गांवों के सरोवरों का होगा उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone of district jail laid, ponds of 35 villages will be inaugurated
फतेहाबाद। जिला जेल का प्रोजेक्ट सिरे चढ़ने वाला है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल कल 7 मार्च को जिला जेल सहित कई परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। गांव बीघड़ से ढांड रोड पर करीब 40 एकड़ जमीन पर जिला जेल बनाई जाएगी। इसके लिए पिछले दिनों ही जमीन फाइनल की गई है। जिला जेल बनाने पर करीब 99 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री जिले के सुंदर बनाए गए 35 अमृत सरोवरों का उद्घाटन करेंगे। अमृत सरोवर योजना के तहत 15 करोड़ रुपये खर्च करके इन सरोवरों को नया स्वरूप दिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला बनने के 26 साल बाद फतेहाबाद में जिला जेल बनाई जाएगी। पहले गांव धांगड़ के पास जेल बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। मगर यहां जमीन के रेट ज्यादा होने के कारण दूसरी जगह चयनित की गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल टोहाना में बनने वाले तीन मंजिला नए पंचायत भवन का भी शिलान्यास करेंगे। इस भवन में पंचायत विभाग के सभी अधिकारियों के कार्यालय होंगे। इसके अलावा गांव दमकौरा व रत्ताखेड़ा में बनाए गए 33 केवी बिजली घरों का उद्घाटन करके उन्हें जनता को समर्पित करेंगे। इन बिजली घरों के उद्घाटन के साथ ही इन दोनों गांवों के अलावा आसपास के गांवों में भी बिजली संबंधी समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन


इन गांवों के अमृत सरोवरों का किया जाएगा उद्घाटन
भट्टू कलां में हनुमान मंदिर के पास, कुकड़ांवाली, धौलू, दिगोह का मंगल सिंह जोहड़ व राजकीय स्कूल के पास का जोहड़, गांव अयाल्की में पशु जोहड़ व वेस्ट जोहड़, गांव बनगांव में हनुमान मंदिर के पास, गांव धांगड़ में दो जोहड़, गांव हिजरावां कलां, गांव म्योंद बेगमवाली, गांव सिधानी, गांव जल्लोपुर, गांव नागपुर, गांव अहरवां, गांव बादलगढ़ में वाल्मीकि बस्ती जोहड़, गांव गुरुसर, गांव कमाना में गुरुद्वारा के पास का जोहड़,
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव रतनगढ़, गांव चंदड़ खुर्द, गांव अमानी, गांव चिल्लेवाल, गांव भोडियाखेड़ा, गांव हैदरवाला, गांव हांसवाला में कुम्हार चौपाल का जोहड़, गांव इंदाछोई में बस अड्डे के पास का जोहड़, गांव जमालपुर शेखां में मैनीवाला जोहड़ व जमालपुर शेखां में ही अड्डेवाला जोहड़, गांव खनौरा, गांव नांगला, गांव सलेमपुरी और गांव समैन में दूषित जल के जोहड़ नंबर दो का उद्घाटन किया जाएगा।

कोटो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से 7 मार्च को फतेहाबाद जिले की कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया जाएगा। फतेहाबाद में जिला जेल, टोहाना में पंचायत भवन के नए भवन का शिलान्यास होगा। 35 अमृत सरोवरों का उद्घाटन होगा। उद्घाटन समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं।
-देवेंद्र सिंह बबली, विकास एवं पंचायत मंत्री, हरियाणा सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed