फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Former Union Minister Anurag Thakur in Fatehabad

पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार पर सियासत गलत : अनुराग

Sun, 29 Dec 2024 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 29 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Former Union Minister Anurag Thakur in Fatehabad
फतेहाबाद में कार्यकर्ताओं से मिलते पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।
फतेहाबाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर सियासत करने पर सोनिया व राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि गांधी परिवार का स्तर काफी गिर चुका है। वे ये भूल गए कि वर्ष 2013 में उनकी सरकार में ही निगम बोध घाट पर संस्कार करने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन

सांसद अनुराग ठाकुर रविवार को फतेहाबाद पहुंचे। वे पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद लौटते हुए फतेहाबाद रुके थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से सवाल किया कि वे बताए कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव का संस्कार दिल्ली में क्यों नहीं होने दिया, वे बताए कि सीता राम केसरी की मृत्यु पर क्या हुआ था? उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तुरंत कैबिनेट की बैठक बुलाकर पूर्व प्रधानमंत्री का स्मारक बनाने का फैसला लिया।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के मुद्दे पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के हितों के कई अहम फैसले लिए हैं। आज देश में कहीं भी एमएसपी बंद नहीं हुआ। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में साढ़े पांच लाख करोड़ की राशि एमएसपी पर खर्च की जबकि भाजपा सरकार ने साढ़े 18 लाख करोड़ रुपये एमएसपी पर खर्च किए हैं। यूपीए सरकार की तुलना में धान एवं अन्य अनाज की खरीद दोगुना की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर राजनीति करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि जैसे हरियाणा, महाराष्ट्र में भाजपा ने जीत दर्ज की है वैसे ही इस बार दिल्ली भी जीतेंगे। अरविंद केजरीवाल का जनाधार समाप्त हो चुका है। आप की ऐसी सरकार जिसके स्वास्थ्य मंत्री, जेलमंत्री, आबकारी मंत्री, उपमुख्यमंत्री और तो और मुख्यमंत्री तक जेल में गए हैं। आजादी के बाद यह एक पहली ऐसी सरकार है जिसने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed