फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Forest department will cut trees tied up in new projects and road construction

Fatehabad News: नई परियोजनाओं व सड़क निर्माण में बांधा बन रहे पेड़ों को कटवाएगा वन विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Forest department will cut trees tied up in new projects and road construction
फतेहाबाद। नई परियोजनाओं व सड़काें पर गिर चुके पेड़ों की वन विभाग कटाई करवाएगा। इसके लिए वन विकास निगम लिमिटेड की ओर से 50 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। इसके मुताबिक जिले में बन रहीं नई सड़कों व जो पेड़ खराब हो चुके हैं, उनकी कटाई की जाएगी। वन विभाग इसके बाद इन स्थानों पर नए पौधे अगले साल लगाएगा।
विज्ञापन

वन विकास निगम लिमिटेड सिरसा की ओर से पेड़ों को काटने के लिए 24 नवंबर को 50 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। 5 दिसंबर को इस टेंडर को खोला जाएगा। जो काम होने हैं उनमें वन और गैर-वन क्षेत्रों से पेड़ों की कटाई, जड़ों की निकासी, पेड़ों का माप, काटते समय पेड़ों की रिकॉर्डिंग, लोडिंग, अनलोडिंग, जिला फतेहाबाद में बिक्री डिपो में इनका स्टॉक करना व जो लकड़ियां काटी गई हैं, उनकी निगरानी का काम रहेगा। जिले की इस समय दो बड़ी परियोजनाएं हैं, जिसके तहत पेड़ काट जाने हैं। एक फतेहाबाद के गांव ब्राह्मणवाला से लेकर रामसरा तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है, इसके लिए तकरीबन 1200 पेड़ काटे जाने हैं। इसके अलावा टोहाना से गोरखपुर में न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए नहर का निर्माण किया जाना है, जिसके तहत भी रास्ते में आने वाले पेड़ों को काटा जाना है। इसी प्रकार कई मार्गों पर रास्ते के बीच पेड़ लगे हुए हैं, जो दुर्घटना का कारण बन रहे हैं, इन पेड़ों की भी कटाई होनी है। इसी को लेकर यह टेंडर जारी किया गया है। संवाद
विज्ञापन

कोट



फतेहाबाद में कुछ परियोजनाओं के लिए पेड़ काटने की अनुमति केंद्र सरकार से मिलती है। जिले में पेड़ों को काटने के लिए टेंडर लगाया गया है, यह पेड़ परियोजनाओं के लिए व जहां दुर्घटना संभावित पेड़ हैं, उनको काटने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश कुमार, जिला वन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed