फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Foot march in Gorakhpur on the 150th birth anniversary of Sardar Patel

Fatehabad News: गोरखपुर में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पदयात्रा

Thu, 13 Nov 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 13 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Foot march in Gorakhpur on the 150th birth anniversary of Sardar Patel
भूना।सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन व मेरा युवा भारत के संयुक
भूना। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में वीरवार को जिला प्रशासन व मेरा युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में गांव गोरखपुर में पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्र की एकता और अखंडता को समर्पित रहा, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, स्कूली बच्चों व ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

पदयात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक दुड़ाराम व भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। पदयात्रा शिव चौक गोरखपुर से शुरू होकर गांव चोबारा होते हुए राजकीय विद्यालय मोचीवाली तक निकाली गई। समापन पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसके बाद उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक दुड़ाराम ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र निर्माण, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष ने अपने अदम्य साहस और दूरदृष्टि से देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। आज युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रतीक दिवस है। उन्होंने कहा कि पटेल ने 562 रियासतों को जोड़कर भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाया। आज उनकी विचारधारा पर चलते हुए केंद्र व राज्य सरकारें विकास, सुरक्षा और सामाजिक समरसता के पथ पर आगे बढ़ रही हैं।

कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़, जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य, राजबीर नहला, नगर परिषद उपाध्यक्ष सविता टुटेजा, जिला युवा अधिकारी पूनम कुमारी, सरपंच डॉक्टर मंदीप योगी, नरेश सोनी सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed