फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Follow the rules, helmets are not wearing seat belts, vehicles are handing over children

नियम ताक पर, हेलमेट लगा रहे न सीट बेल्ट, बच्चों को थमा रहे वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Follow the rules, helmets are not wearing seat belts, vehicles are handing over children
बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल लेकर जाता चालक। - फोटो : Fatehabad
सड़क पर वाहन चलाते समय चालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जान जोखिम में डालकर वाहन चला रहे है। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं लगा रहे तो गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट नहीं लगा रहे है। ये ही नहीं मां-बाप अपने बच्चों को दुपहिया वाहन थमा रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने पर पुलिस ने इस साल पिछले साल की तुलना में तीन हजार चालान ज्यादा काटे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने पिछले साल अगस्त माह तक 20398 चालान काटे थे जबकि इस साल 23498 चालान काटे गए हैं। ये हालात तब हैं जब चालान राशि करीब 10 गुना तक बढ़ चुकी है। लेकिन इसके बावजूद लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

जानिए कितने काटे गए चालान
वर्ष कुल चालान
2020 20398
2021 23498
कब और किस मामले में कितने का कटा चालान
चालान 2020 2021
हेलमेट 2631 1359
सीट बेल्ट 1993 1922
बिना आरसी 1048 755
बिना डीएल 1898 939
अंडर एज ड्राइविंग 37 49
ओवर स्पीड 320 503
फोन प्रयोग 56 188
प्रदूषण 503 95
स्कूलों में दुपहिया वाहन ला रहे विद्यार्थी
स्कूलों में विद्यार्थियों के वाहन लेकर न आने के सख्त आदेश जारी कर रखे हैं लेकिन बावजूद इसके कई निजी स्कूलों में विद्यार्थी दुपहिया वाहन ला रहे है। दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी होने पर विद्यार्थी एक साथ दुपहिया वाहन लेकर निकलते हैं और गलत तरीके से चलाते हैं। फतेहाबाद के बीघड़ रोड और सिरसा रोड पर दोपहर के समय हालात देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 गुना राशि बढ़ी फिर भी नियम तोड़ रहे चालक
ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्ती बरतने के लिए चालान राशि 10 गुना तक बढ़ चुकी है। लेकिन बावजूद इसके लोग नियमों की पालना नहीं कर रहे है। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट चालान पर एक हजार रुपये जुर्माना है। प्रदूषण न होने पर 10 हजार रुपये तथा अंडर एज चालान पर 15 हजार रुपये चालान है। इसके अलावा वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग करने पर पांच हजार रुपये का चालान है।

कोट
ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस द्वारा अभियान चलाकर चालान काटे जाते हैं। इसके अलावा लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। लोगों से भी अपील है कि वाहन चलाते समय नियमों का पालन जरूर करें।
- राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक।

फतेहाबाद में मोटरसाइकिल सवार तीन लोग।

फतेहाबाद में मोटरसाइकिल सवार तीन लोग।- फोटो : Fatehabad

फतेहाबाद में चालान काटती ट्रैफिक पुलिस।

फतेहाबाद में चालान काटती ट्रैफिक पुलिस।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed