{"_id":"6ac3e23692c59543be055b8f","slug":"vehicles-parked-in-the-no-parking-zone-outside-the-court-gate-were-removed-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-162381-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कोर्ट गेट के बाहर नो-पार्किंग में खड़े वाहन हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कोर्ट गेट के बाहर नो-पार्किंग में खड़े वाहन हटाए
Mon, 05 Oct 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में कोर्ट के बाहर से नो पार्किंग में खड़ी गाड़ी को टोचन कर लेते हुए स्त्रोत पुलिस वि
फतेहाबाद। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को कोर्ट गेट के बाहर नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों को हटवाया और यातायात को सुचारू करवाया।
यहां कारों और अन्य वाहनों के सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन रही थी। ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी जय सिंह ने वाहन चालकों को हिदायत दी कि वे नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा न करें और निर्धारित पार्किंग स्थल का ही इस्तेमाल करें।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने से दूसरे वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी परेशानी होती है और यातायात प्रभावित होता है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और नो-पार्किंग जोन में लगातार निगरानी की जा रही है।