{"_id":"6ac3e0aa4064e17ff40cfdb4","slug":"opposition-to-the-decision-to-hand-over-water-works-to-panchayats-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-162404-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: वाटर वर्कर्स पंचायतों को सौंपने के फैसले का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: वाटर वर्कर्स पंचायतों को सौंपने के फैसले का विरोध
Mon, 05 Oct 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्थापना दिवस मनाते बीएंडआर शाखा के सदस्य। संगठन
फतेहाबाद। हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने गांवों के वाटर वर्कर्स का संचालन पंचायतों को सौंपने के सरकार के फैसले का विरोध किया है। यूनियन ने निर्णय वापस नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। यह बात 59वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में कही गई।
यूनियन कार्यालय में जन स्वास्थ्य और बीएंडआर शाखा के सदस्यों ने स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएंडआर शाखा प्रधान राजेश कुमार और पब्लिक हेल्थ शाखा प्रधान राजू राम शर्मा ने संयुक्त रूप से की। मुख्य सलाहकार सीताराम सुथार ने कहा कि गांवों में जन स्वास्थ्य विभाग के वाटर वर्कर्स का संचालन पंचायतों को सौंपना कर्मचारियों के साथ अन्याय है।
उन्होंने कहा कि यूनियन सरकार के इस फैसले का विरोध करती है। निर्णय वापस नहीं लिया गया तो संगठन आंदोलन करेगा। उन्होंने कर्मचारियों से आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। सुथार ने कहा कि यूनियन कर्मचारियों के हितों के लिए लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी उनकी मांगों की आवाज उठाती रहेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगदीश लखारा, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश सुधार, विक्रम जांगड़ा, शाखा उपाध्यक्ष मुकेश बीघड़, बेजनाथ, विनोद कुमार, जिराज, प्रेम कुमार आदि मौजूद रहे।