फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fog first slowed down the speed of vehicles

Fatehabad News: पहले कोहरे से वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Fog first slowed down the speed of vehicles
गाजियाबाद। धीरे-धीरे सर्द होते मौसम में बुधवार की सुबह पहली बार कोहरा पड़ा। यह कोहरा न केवल घना था बल्कि सुबह 11 बजे तक छाया रहा। आबादी के बाहर के इलाकों में दृश्यता शून्य हो गई। 10 मीटर की दूरी पर भी कुछ नजर न आने से हाईवे और एक्सप्रेस वे पर 100 की रफ्तार से दौड़ने वाले वाहन रेंगकर चले।
विज्ञापन

रोडवेज की बसों की रफ्तार भी थम गई। ये आधा घंटा देरी से डिपो पहुंचीं। यही हाल ट्रेनों का रहा। कोई आधा घंटा तो कोई एक घंटा देरी से आई। कोहरे की दस्तक के साथ ही मौसम का मिजाज और सर्द हो गया। अधिकतम तापमान 30 से चार डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 26 पर आ गया।
विज्ञापन

हालांकि, न्यूनतम तापमान में कोई अंतर नहीं आया। यह मंगलवार की तरह ही 16 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही। कोहरे की वजह से हवा में नमी बढ़कर 63 फीसदी हो गई। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह भी घना कोहरा रहने की संभावना है। रविवार के बाद सर्दी और बढ़ेगी। पारा चार से पांच डिग्री गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह रोडवेज बसें भी अपने निर्धारित समय से आधे घंटे की देरी से चलीं। ड्यूटी, स्कूल, कॉलेज व अन्य जरूरी काम से जाने वाले लोग बस अड्डे पर वाहनों का इंतजार करते रहे। देरी के चक्कर में कई लोग वैकल्पिक साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। एआरएम सीमा शिवहरे ने बताया कि कोहरे का असर बसों पर पड़ा है।
यह ट्रेनें आईं देरी से
अलीगढ़- दिल्ली मेमू डेढ़ घंटे

चंपारण एक्सप्रेस सवा घंटे
लिच्छवी एक्सप्रेस 32 मिनट
उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ढाई घंटे
आनंद विहार टर्मिनल सवा घंटे,
न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट साढ़े तीन घंटे
टूंडला गाजियाबाद ईएमयू स्पेशल आधे घंटे
योग नगरी ऋषिकेश पांच घंटे
नेताजी एक्सप्रेस सात घंटे
सहरसा आनंद विहार साढ़े सात घंटे
दरभंगा साढ़े पांच घंटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed