फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Flu clinics not activated despite instructions from Minister and CMO

Fatehabad News: मंत्री और सीएमओ के निर्देश के बावजूद सक्रिय नहीं हुए फ्लू क्लीनिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Flu clinics not activated despite instructions from Minister and CMO
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ए​क्टिव करने के ​नए खोला गया ऑक्सीजन सप्लाई मशीन कक्ष
फतेहाबाद। कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर एडवाइजरी जारी हो चुकी है और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने अलर्ट भी कर दिया है। विभाग ने लक्षण मिलने वाले मरीजों के सैंपल लेने के निर्देश दिए है लेकिन नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में फ्लू क्लीनिक ही एक्टिव नहीं हुए है। विभाग रोजाना सिर्फ रैपिड एंटीजन के ही चार से पांच सैंपल ले रहा है। आरटीपीसीआर सैंपल को लेकर भी सिविल सर्जन कार्यालय को लैब का इंतजार का है। जिला मुख्यालय में आरटीपीसीआर लैब बंद होने के चलते दूसरी लैब में भेजने के लिए अनुबंध मांगा गया है। लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि दो से तीन दिन में नजदीक के लैब में सैंपल भेजने के लिए मंजूरी मिल जाएगी। वहीं जिले में आरटीपीसीआर सैंपल बेशक शुरू नहीं हुए है। लेकिन सैंपल भेजने के लिए वीटीएम किट मिल गई है। करीब 70 किट मिली है। इसके जरिए लैब में सैंपल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

वायरल केस बढ़े, लेकिन सैंपलिंग नहीं
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में वायरल मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मौसम में बदलाव के चलते खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ के मरीज आ रहे है। विशेषज्ञ डॉ.मनीष टुटेजा का कहना है कि इंफेक्शन के कारण वायरल केस बढ़ रहे है।
विज्ञापन

कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर ये जारी हो चुकी है एडवाइजरी
- अपने हाथों को नियमित रूप से और अच्छे से साबुन व पानी से धोते रहें।
- लोगों से गले मिलना या हाथ मिलाने से बचें।
- छींकने और खांसने के दौरान अपना मुंह व नाक टिशू व रूमाल से ढकें।
- अपनी नाक, आंख व मुंह को बार-बार छूने से बचें।
- तंबाकू उत्पादों का सेवन न करें और ना ही सार्वजनिक स्थानों पर थूकें ।
- अपने घरों और दफ्तरों को साफ रखें अक्सर छूए जाने वाली सतहों को नियमित रूप से साफ और कीटाणुरहित करें
- भीड़-भाड़ वाली जगहों जैसे कि माल, मेला इत्यादि पर जाने से बचें व सुरक्षित रहें
- आपस में उचित दूरी रखते हुए एक दूसरे का अभिवादन करें। बाहर निकलने पर फेस कवर व मास्क का उपयोग करें ।
-अनावश्यक यात्रा करने से बचें ।
- स्वस्थ व स्वच्छ खाएं, अपनी रोग प्रतिरोधक शक्ति को मजबूत बनाएं ।
- सिंगल यूज मास्क का दोबारा प्रयोग न करें। मास्क को उतारने के बाद इधर-उधर न फेकें।
- बुजुर्गों, बच्चों व गर्भवती महिलाओं का खास ख्याल रखें व उनको बढती ठंड से बचाकर रखें
- बुखार, खांसी व अन्य फ्लू वाले लक्षण हो तो किसी के संपर्क में न आए।
कोट
आरटीपीसीआर सैंपलिंग को लेकर मुख्यालय के अधिकारियों का कहा गया है कि उन्हें बताया जाए कि सैंपल किस लैब में भेजे जाएं। एक या दो दिन में निर्देश मिलते ही आरटीपीसीआर सैंपलिंग भी शुरू हो जाएगी। फिलहाल रेपिड सैंपल लिए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed