फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Five teams in search of robbers, no clue even after 24 hours

लुटेरों की तलाश में जुटी पांच टीमें, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

Sun, 04 Jul 2021 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Five teams in search of robbers, no clue even after 24 hours
शहर के एसबीआई रोड पर ग्राहक सेवा केंद्र से हुई साढ़े चार लाख रुपये की लूट मामले में अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई है। लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस पता नहीं लगा पाई है। मामले में पुलिस संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है। इसके अलावा एसबीआई रोड, हिसार रोड, आशीर्वाद पैलेस के पास व सिरसा रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सीआईए और शहर पुलिस की टीम बदमाशों की बोली और हुलिया के जरिये भी पहचान करने की कोशिश कर रही है। ग्राहक सेवा केंद्र पर घटना के दौरान जो लोग मौजूद थे, उनसे पुलिस ने बदमाशों की बोली के बारे में पूछा है कि जब वह अंदर घुसे तो उन्होंने किस भाषा में बात की थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों युवक हिंदी भाषा में ही बात कर रहे थे।
विज्ञापन

ये है मामला
शनिवार दोपहर को तीन बजे एसबीआई रोड पर ग्राहक सेवा केंद्र पर नकाबपोश दो युवकों ने पिस्तौल दिखाकर साढ़े चार लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। युवक मोटरसाइकिल पर आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद कार्यालय में मौजूद तीन लोगों के मोटरसाइकिलों की चाबी भी अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
ग्राहक सेवा केंद्र पर हुई लूट मामले में पांच टीमें बदमाशों का पता लगाने में जुटी हुई है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की जा रही है। संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
- जगदीश चंद्र, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed