{"_id":"68126c444bdd2aad41009cdf","slug":"five-miscreants-arrested-in-case-of-vandalism-and-assault-in-a-restaurant-three-have-criminal-record-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-133085-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और मारपीट मामले में पांच बदमाश गिरफ्तार, तीन का आपराधिक रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और मारपीट मामले में पांच बदमाश गिरफ्तार, तीन का आपराधिक रिकॉर्ड
Thu, 01 May 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 01 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
भूना में रेस्टोरेंट पर तोड़फोड़ मामले में पकड़े गए आरोपी पुलिस गिरफ्त में
भूना। फतेहाबाद रोड स्थित राज पैलेस एंड फैमिली रेस्टोरेंट में सोमवार रात तोड़फोड़ और मारपीट मामले में पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए पांच आरोपी बदमाशों को भूना बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सुरेंद्रा की टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार, एएसआई भूपेंद्र सिंह, गोबिंद सहित ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दबिश दी।
पकड़े गए बदमाशों में सुशील निवासी जांडली खुर्द, दीपक निवासी धारसूल, सुमित निवासी जांडली खुर्द, कुलविंदर उर्फ कालू निवासी भूना और शैलेंद्र निवासी जांडली खुर्द शामिल हैं। इनमें से तीन पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में रेस्टोरेंट में फायरिंग और लूट की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि होटल संचालक बिंटू गुणपाल ने दो राउंड फायरिंग और काउंटर से नौ हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। घायल होटल संचालक अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल है।
वहीं हमले में घायल रेस्टोरेंट के कारिंदे सोनू निवासी भूथनकलां को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। होटल संचालक बिंटू ने बताया था कि सोमवार रात दो युवक बाइक पर आए और आठ लोगों के खाने का ऑर्डर किया। उसने स्टाफ के घर चले जाने की बात कही। कुछ देर बाद स्विफ्ट कार में कुछ लोग आए और होटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुल्हाड़ी से उसके दाहिने हाथ पर हमला किया। सोनू ने बचाव किया तो उसे लाठी-डंडों से पीटा। हमलावरों की संख्या करीब आठ थी। आरोप है कि बदमाशों ने होटल का सामान तोड़ा और बाहर दो राउंड फायरिंग की। जाते समय काउंटर से राशि निकाली ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की पहचान की। बुधवार को आरोपी बस स्टैंड पर भागने की फिराक में थे। पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
तीन के खिलाफ दर्ज हैं केस
डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि मामले में पकड़े गए पांच आरोपियों में से तीन के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। आरोपी सुशील उर्फ शीलू के खिलाफ सात, आरोपी कुलविंद्र उर्फ काला पर तीन और आरोपी सुमित के खिलाफ एक मामला दर्ज है।
भूना पुलिस की तत्परता से 48 घंटे में आरोपियों को काबू कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में तीन की आपराधिक पृष्ठभूमि है। इनके गैंगवार से जुड़े होने की जांच की जा रही है।
- संजय कुमार, डीएसपी