{"_id":"61310c308ebc3e7a103bcae6","slug":"five-lakh-people-got-vaccination-fatehabad-news-hsr6106144144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख पार हुआ टीका लगवाने वालों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख पार हुआ टीका लगवाने वालों का आंकड़ा
विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते पात्र
- फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर सुखद संकेत है। वीरवार को जिले में तीन कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और नया केस नहीं मिला है। राहत की बात यह है कि जिले में अब एक ही एक्टिव केस रह गया है। सोमवार तक जिले में नया केस नहीं आता है तो जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा। वहीं वीरवार को जिले में 12 हजार लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।
जिले में वीरवार को कोरोनारोधी टीका लगवाने वालों का आंकड़ा पांच लाख पार हो गया है। जिले में 3 लाख 92 हजार 382 लोग कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। इसके अलावा एक लाख 11 हजार 668 लोगों ने दोनों डोज लगवा ली है। हालांकि दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों का आंकड़ा कम है। 18 से 44 आयु वर्ग के 2 लाख 24 हजार 958 लोग पहली डोज लगवा चुके हैं। जिले में 6 लाख 25 हजार लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई जानी है और अब तक 5 लाख 4 हजार 50 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।
वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा वीरवार को जिले में 1250 नागरिकों के कोरोना सैंपल लिए गए। जिसमें आरटीपीसीआर के 768 व एंटीजन के 482 सैंपल शामिल हैं। जिले में अब तक 292113 व्यक्तियों के कोरोना सैंपल लिए गए है, जिनमें से 17828 नागरिक कोविड संक्रमित मिले। उनमें से 17343 व्यक्ति कोरोना को मात दे चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.28 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
वीरवार को हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 1
फ्रंटलाइन वर्कर्स 3
60 साल से ऊपर 1288
45 से 59 साल 2932
18 से 44 साल 7864
कोट
जिले में कोरोना संक्रमण कंट्रोल में है। कोरोना टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है। वीरवार को 12 हजार लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। लोगों से भी अपील है कि अगर किसी ने टीका नहीं लगवाया है तो वह जल्द से जल्द लगवाएं।
- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन।