फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Five BS6 buses sent to Narnaul depot, in return got old, long routes affected

Fatehabad News: नारनौल डिपो को भेजी पांच बीएस 6 बसें, बदले में मिली पुरानी, लंबे रूटों पर असर

Sun, 01 Dec 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 01 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Five BS6 buses sent to Narnaul depot, in return got old, long routes affected
फतेहाबाद में पुराना बस स्टैंड में खड़ी नारनौल से आई बस। 
फतेहाबाद। रोडवेज अधिकारियों ने फतेहाबाद डिपो की बीएस 6 मॉडल की पांच बसें नारनौल डिपो को भेज दी है। जिसके बदले में नारनौल डिपो ने फतेहाबाद डिपो को भी पांच बसें दी है, जो बीएस 3 व बीएस 4 मॉडल की है। फतेहाबाद डिपो के द्वारा जो बसें नारनौल डिपो को भेजी गई है वह बसें दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़ के अलावा अंतरराज्यीय रूटों पर चलती थी। बसों को नारनौल भेजने के कारण जिले के नागरिकों को अब काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज के पास जिले में कुल 185 बसें हैं। जिनमें से सड़कों पर 175 बसें चल रही हैं। कुल 175 बसों में रोडवेज के पास पहले 32 बसें बीएस 6 मॉडल की है। नारनौल डिपो को भेजने के बाद जिले में अब कुल 27 बसें हैं, जो बीएस 6 मॉडल की रह गई है। जो एनसीआर इलाके में चल सकती हैं। जिले में रोडवेज के पास किलोमीटर स्कीम वाली भी 20 बसें है, लेकिन वो बसें भी एनसीआर इलाके में नहीं चल सकती। फतेहाबाद से रोजाना 13 बसें दिल्ली, 10 बसें चंडीगढ़, 5 बसें गुरुग्राम सहित कई बसें एनसीआर इलाके में रोजाना यात्री को लेकर जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed