{"_id":"68a0cc1b8e8902820401aec8","slug":"five-accused-of-stealing-wheat-arrested-sent-to-jail-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-138684-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रतिया में घर से गेहूं चोरी करने के 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रतिया में घर से गेहूं चोरी करने के 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल
Sat, 16 Aug 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
रतिया। नहर कॉलोनी स्थित एक घर से गेहूं चोरी करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पांच आरोपियों सिकंदर सिंह, गगनदीप, राजू, काला और साधा सिंह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों से लगभग साढ़े तीन क्विंटल गेहूं बरामद करते हुए शनिवार को पांचों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया। शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि नहर कॉलोनी निवासी गोविंद ने 13 अगस्त को घर से गेहूं चोरी के बारे में शिकायत दी थी। गोविंद के अनुसार आरोपी उसके घर से दो बार में 7 बोरी गेहूं चोरी ले गए। इसका पता 13 अगस्त को सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद चला।
गोविंद के अनुसार पहली चोरी 6 अगस्त की रात को हुई। उस समय चोर 4 बोरी गेहूं चोरी कर ले गए। दूसरी 13 अगस्त को 3 बोरी गेहूं चोरी हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।