फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fire raining from the sky even after leaving Nautapa, the ground is burning

नौतपा जाने के बाद भी आसमान से बरस रही आग, तप रही जमीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Fire raining from the sky even after leaving Nautapa, the ground is burning
फतेहाबाद शहर में शाम 5 बजे बाद भी भीषण गर्मी रही। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नौतपा जाने के बाद भी शहर में आसमान से आग बरस रही है और जमीन की तपिश बढ़ रही है। हालात ऐसे हैं कि दिन का तापमान तो लगातार बढ़ रहा है, वहीं रात को भी गर्म हवाएं चल रही है। लोगों का भयंकर गर्मी में जीना मुहाल हो गया है। किसान मानसून की बाट जोह रहे है तो नरमा और धान की फसल को को बारिश की जरूरत है।
विज्ञापन

असमान से बरस रही आग के कारण दिनभर बाजार सुनसान नजर आते हैं और नेशनल हाईवे पर भी वाहनों की संख्या नाममात्र रह जाती है। देर रात तक भी लोगों को गर्मी से कोई निजात नहीं मिल रही है। अलसुबह ही सूर्यदेवता अपनी तपिश दिखाने लगते हैं और दोपहर तक तो लोग जलन महसूस करने लगते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि भयंकर धूप में निकलने से पहले शरीर को ढक कर चलें और आंखों पर चश्मे का प्रयोग करें। भयंकर गर्मी के कारण एक बार नरमा की फसल भी जलने लगी है।11 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं के थपेड़े परेशानी बढ़ा रहे हैं। फतेहाबाद में वीरवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को 5 बजे भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा और रात को भी गर्म हवाओं के कारण लोगों को कोई गर्मी से कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

एक बार बारिश ने दी थी राहत, अब फिर जल रही नरमा की फसल
गर्मी के कारण एक बार फिर नरमा की फसल जलने लगी है। गांव मानावाली के किसान हरिसिंह ने बताया कि पहले भी गर्मी के कारण किसानों के नरमा की फसल जल रही था, फिर एक बार बारिश हुई तो कुछ राहत मिली। मगर अब फिर से गर्म हवाएं चलने व धरती जलने से उनके खेतों में नरमा की पौध जलने लगी है। नरमा की फसल तो बोई जा चुकी है और आगे धान की रोपाई होनी है, ऐसे में बारिश की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार के बाद मौसम परिवर्तनशील होगा
शुक्रवार तक गर्मी जारी रहेगी और मौसम खुश्क बना रहेगा। शुक्रवार के बाद मौसम परिवर्तनशील होने की संभावना है।
-मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed