{"_id":"5dcd978a8ebc3e547d5423f1","slug":"fire-in-factory-coton-burned-fatehabad-fatehabad-news-rtk5275031117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉटन फैक्टरी में आग से नरमा जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉटन फैक्टरी में आग से नरमा जलकर राख
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सिरसा रोड स्थित एक कॉटन फैक्टरी में आग लगने से लाखों रुपये का नरमा जलकर राख हो गया। आग लगते ही कर्मचारियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। कर्मचारियों की मानें तो घटना में तकरीबन 10 लाख रुपये का नरमा जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सिरसा रोड पर गोयल कॉटन फैक्टरी है। यहां पर किसानों द्वारा खरीदा गया नरमा इकट्ठा किया जाता है। वीरवार शाम करीब साढ़े सात बजे शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। काम कर रहे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों को सूचना दी। कर्मचारियों ने पानी की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी बढ़ गई कि काबू नहीं आ पाई। इस दौरान दमकल विभाग को सूचना मिलते ही गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जाता। इस फैक्टरी में लाखों रुपये का नरमा पड़ा है। अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
14एफटीबीपी 43: सिरसा रोड स्थित फैक्ट्री में आगजनी के बाद खराब हुआ नरमा ।