फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fire broke out in the fields of two villages, 20 acres of stubble and straw burnt

Fatehabad News: दो गांवों के खेतों में लगी आग, 20 एकड़ की तूड़ी व भूसा जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the fields of two villages, 20 acres of stubble and straw burnt
फतेहाबाद के गांव नुरकी अली में गेहूं की तूड़ी में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते किसान।
फतेहाबाद। फतेहाबाद में वीरवार दोपहर दो गांवों में आग लग गई। आगजनी में दोनों स्थानों पर करीब 20 एकड़ जमीन पर फसली अवशेष भूसा और तूड़ी जलकर राख हो गई। खेतों में लगी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन दिनभर चल रही तेज हवाओं ने आग को और भड़काया। फतेहाबाद दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीरवार दोपहर बाद दो गांवों के खेतों में आग लग गई। आग के कारण दोनों स्थानों पर रखी तूड़ी और भूसा जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। वीरवार दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव के साथ तेज आंधी आई। इस दौरान फतेहाबाद के गांव नुरकी अहली और भिरड़ाना के खेतों में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
विज्ञापन

इस दौरान चल रही तेज आंधी ने आग को तेज से फैलाया। जिससे आग ने खेतो में पड़ी तूड़ी और भूसे में आग लग गई। देखते ही देखते दोनों स्थानों पर आग ने भूसे और तूड़ी को जलाकर राख कर दिया। आग की घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दमकल को सूचित किया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आगजनी में 20 एकड़ में तूड़ी व भूसा जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed