फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Final phase of paddy procurement continues, crop being sold hand in hand

Fatehabad News: धान की खरीद का अंतिम चरण जारी, हाथों हाथ बिक रही फसल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 09:57 PM IST
विज्ञापन
Final phase of paddy procurement continues, crop being sold hand in hand
फतेहाबाद की पुरानी अनाज में रखी धान की ढे़रियां
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में इन दिनों धान खरीद का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। प्रदेश सरकार की ओर से 25 नवंबर को परमल धान की खरीद बंद करने के बाद निजी खरीदारों के पास ही धान की फसल पहुंच रही है। इस बार धान की सरकारी खरीद पर किसानों को कई-कई दिनों तक मंडी में रातें गुजारनी पड़ी थी जबकि प्राइवेट खरीद पर किसानों को धान की फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ी है। बाढ़ के कारण दोबारा से धान की फसल की बिजाई करने वाले किसान एमएसपी रेट से वंचित रह गए हैं। सोमवार को फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में धान की फसल बेचने आए किसान कृष्ण कुमार, अनिल कुमार, राजेश, बरकार सिंह और रमेश कुमार आदि ने बताया कि निजी व्यापारी धान की सभी किस्मों को मंडी में आते ही सफाई करवा कर खरीद रहे हैं, जिससे किसानों को ज्यादा समय तक मंडी में खरीद का इंतजार नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन

मैं फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में दो एकड़ धान की फसल को लेकर सोमवार सुबह ही आया था। मंडी में आते ही मेरी धान की फसल की सफाई हो गई और व्यापारियों ने मेरे धान की किस्म 1886 की खरीद 4840 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण कुमार, किसान, गांव बनगांव
--------------
मैं अपनी धान की फसल की किस्म 1121 को रविवार शाम को फतेहाबाद की अनाज में लेकर आया था। सोमवार सुबह ही मेरी फसल की 4900 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद हो गई। अब खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है।

रमेश कुमार, किसान, खुंबर
------------
मैं धान की किस्म 1509 को सोमवार सुबह मंडी में लेकर आया था। मंडी में आते ही धान की फसल की सफाई हो गई। मेरी फसल का भाव 4140 रुपये लगा है, जो मेरे हिसाब से जायज है।
बरकार सिंह, किसान, मताना
--------------
मैं फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में धान की फसल सोमवार को ही लेकर आया हूं। खत्म होते सीजन को देखते हुए व्यापारी ज्यादा से ज्यादा धान की फसल को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। इस कारण किसानाें को उचित भाव मिल रहा है।
राजेश, किसान, गांव बड़ोपल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed