{"_id":"6abaa4711a5828f967090633","slug":"filth-overshadows-claims-of-cleanliness-fatehabad-news-c-127-1-ftb1009-161962-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सफाई के दावों पर गंदगी का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सफाई के दावों पर गंदगी का पहरा
Mon, 28 Sep 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
जाखल की अनाज मंडी में फेला शौचालय का गंदा पानीसंवाद
जाखल। अनाज मंडी में सार्वजनिक शौचालय का दूषित पानी सड़क पर जमा होने से किसानों और मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीसी डॉ. विवेक भारती के मंडी दौरे के चार दिन बाद भी मंडी में सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं दिखा।
शौचालय से निकल रहा गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे आसपास दुर्गंध का वातावरण बना हुआ है। शौचालय के पास गंदगी और पानी जमा होने से दुकानदार भी परेशान हैं। उनका कहना है कि तेज दुर्गंध के कारण दुकानों में बैठना मुश्किल हो गया है। इस कारण उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
दुकानदार प्रिंस कुमार, महेश और मनी ने बताया कि दूषित पानी कई दिनों से सड़क पर जमा है। मंडी में काम करने वाले जोरा और राम कुमार ने भी मंडी में मूलभूत सुविधाओं की कमी बताई। किसानों जगसीर सिंह और हरविंदर सिंह ने कहा कि धान की आवक बढ़ने से मंडी में किसानों और मजदूरों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में गंदगी और बदबू से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
मंडी में सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन के दावों के बीच यह स्थिति व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। लोगों ने शौचालय की सफाई और दूषित पानी की निकासी की व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने की मांग की है।
-- -- -- -
पानी निकासी और सफाई की मांग
स्थानीय दुकानदारों और किसानों ने प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने शौचालय की सफाई करवाने, सड़क पर जमा दूषित पानी की निकासी कराने और मंडी में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि धान सीजन के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
-- -- -- -- -- -- -
मंडी में अभी नया शौचालय बनाया गया है। पुराने को नष्ट किया जाना है। जो भी समस्या है उनका समाधान किया जाएगा। किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
- विकास कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी