{"_id":"640f63b7ac75a6923900ca32","slug":"fierce-fire-broke-out-in-the-paint-godown-loss-of-lakhs-of-rupees-four-vehicles-of-the-fire-department-reached-the-spot-and-brought-the-fire-under-control-fatehabad-news-c-21-1-78806-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पेंट गोदाम में लगी भयंकर आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान,दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पेंट गोदाम में लगी भयंकर आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान,दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू,
Mon, 13 Mar 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
शास्त्री नगर स्थित गोदाम में लगी आग और उठता हुआ धुंआ।
फतेहाबाद। शास्त्री नगर में स्थित पेंट के गोदाम में सोमवार शाम को भयंकर लग गई। आगजनी के समय कर्मचारी पहले ही निकल गए थे। गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग काफी भड़क गई और उसकी लपटें गोदाम की छत पर लगी लोहे की टीन को पिघलाकर बाहर निकल आई। आग के कारण धुएं का गुब्बार आसमान में पहुंच गया। दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची। गोदाम का शटर तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन शटर न टूटने के बाद जेसीबी बुलाकर गोदाम की एक ओर की दीवार तोड़ी गई, जिसके बाद ही आग पर काबू करने के प्रयास आरंभ हुए। चार घंटे बाद गोदाम में आग कुछ शांत हुई। आगजनी से गोदाम मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार फतेहाबाद निवासी मधुर बजाज की जवाहर चौक पर फोम व पेंट की दुकान है। उन्होंने दुकान का माल रखने के लिए शास्त्री नगर में गोदाम बना रखा है। इस गोदाम में फेवीकोल, पेंट, थिनर, स्प्रिट सहित अन्य ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए थे। बताया गया है कि सोमवार शाम को गोदाम में अचानक आग लग गई। आगजनी से पहले ही कर्मचारी गोदाम का शटर बंद करके जा चुके थे। जब गोदाम से धुआं उठने लगा तो लोगों ने इसकी जानकारी दमकल विभाग व पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। मगर गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग ने प्रचंड रूप ले लिया। धुएं का गुब्बार पूरे शहर में देखा गया। दमकल विभाग ने सबसे पहले इस क्षेत्र की बिजली सप्लाई कटवाई और इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया। गोदाम चारों तरफ से बंद होने के कारण शटर को तोड़ने का प्रयास भी किया गया, लेकिन शटर नहीं टूटा। दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। आगजनी से गोदाम में रखे ड्रमों में धमाके भी हो रहे थे।
आग से लोहे की टीन तक पिघल गई
गोदाम में आग इतनी फैल गई थी कि उसके ऊपर लगी लोहे की टीन भी पिघल गई और आग की लपटें ऊपर आने लगी। इसके बाद जेसीबी मंगवा कर गोदाम की एक दीवार को गिराया गया। इसके बाद आग पर काबू करने के प्रयास शुरू किए। दमकल कर्मचारी साथ लगते घर की दीवार व बाद में शटर तोड़कर आग बुझाने के कार्य में जुटे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग के धुएं को देखकर शहर के कई लोग वहां पहुंच गए, जिन्हें हटाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।