फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Few question papers reached schools, exams were conducted using photocopies

Fatehabad News: राजकीय विद्यालयों में कम पहुंचे प्रश्नपत्र फोटोकॉपी करवाकर ली बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Few question papers reached schools, exams were conducted using photocopies
राजकीय मिडल स्कूल हड़ोली में परीक्षा देते हुए विद्यार्थीस्त्रोत स्कूल
फतेहाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग की तरफ से कक्षा चौथी से आठवीं तक के विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा को लेकर पहले दिन ही अव्यवस्था रही। स्कूलों में पूरे प्रश्नपत्र न पहुंचने के कारण शिक्षकों को फोटोकॉपी करवानी पड़ी।
विज्ञापन

स्कूलों में हालात ये रहे कि कहीं पर कक्षा चौथी और पांचवीं के प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे तो कहीं पहुंचे तो वह डिमांड से कम थे। इसके अलावा कई जगहों पर प्रश्नपत्रों के पेज ही कम मिले। इसके चलते शिक्षकों को फोटोकॉपी करवा कर परीक्षा लेनी पड़ी। हालांकि वीरवार को ही खंड से जिला मुख्यालय में प्रश्नपत्र न पहुंचने को लेकर शिकायतें भेज दी गई थी।
विज्ञापन

डीईओ (जिला शिक्षा अधिकारी) ने भी इस बारे में रिपोर्ट बनाकर निदेशालय को भेजी है लेकिन समाधान नहीं हुआ है। राजकीय मिडिल स्कूल हड़ोली के शिक्षक विकास टुटेजा ने बताया कि प्रश्नपत्रों की संख्या कम रही है, इसके चलते उन्हें फोटोकॉपी करवानी पड़ी है। राजकीय कन्या हाई स्कूल बस्ती भीमां के इंचार्ज रामेश्वर वर्मा ने बताया कि जो प्रश्नपत्र दिए गए उनमें पेजों की संख्या कम थी। जिस प्रश्नपत्र में पेज पूरे थे, उसके अनुसार फोटोकॉपी करवाई गई है। जिले में कक्षा चौथी से आठवीं के करीब 42 हजार विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

बीईओ ने वीरवार को दे दी थी रिपोर्ट

शिक्षा विभाग ने अगस्त माह में ही डेट शीट को लेकर शेड्यल जारी कर दिया था। ये परीक्षाएं 24 अक्तूबर से 31 तक होनी है। ये परीक्षा कक्षा चौथी आठवीं के विद्यार्थियों की ली जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई का कहना है कि प्रश्नपत्रों को लेकर जो दिक्कत आई है, उसकी रिपोर्ट बीईओ (ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर) से लेकर निदेशालय को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed