फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fetal sex check case busted

पंजाब में ले जाकर भ्रूण लिंग जांच का एक लाख में किया सौदा, आरोपी नर्स 46 हजार के साथ पकड़ी

Tue, 29 Dec 2020 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Fetal sex check case busted
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंजाब में ले जाकर भ्रूण लिंग जांच करवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने गिरोह की सदस्य नर्स को 46 हजार रुपये के साथ पकड़ा है। गिरोह ने एक लाख रुपये में भ्रूण लिंग जांच का सौदा किया था। आरोपी महिला पहले रतिया शहर के एक अस्पताल में काम करती थी। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की शिकायत पर रतिया पुलिस ने गांव कलोठा निवासी निशा रानी के अलावा उसके पति ओम प्रकाश व अन्य सहयोगी संदीप निवासी दिवाना तथा कृपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ.मनीष बंसल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह पंजाब में गर्भवती को ले जाकर भ्रूण लिंग जांच करवा रहा है। डीसी के आदेश पर टीम तैयार की गई जिसमें डॉ. संगीता मेहता, मेजर डॉ. शरद तुली व डॉ. लवप्रीत सिंह, डॉ. गिरीश को टीम में शामिल किया। टोहाना के बीडीपीओ नरेंद्र कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। गिरोह को पकड़ने के लिए डिकोय मरीज तैयार किया। बिचौलिये के माध्यम से ही गांव दिवाना के संदीप से संपर्क किया गया जो कि गांव बबनपुर में डॉक्टर की प्रेक्टिस करता है। भ्रूण लिंग जांच करवाने के लिए एक लाख रुपये में सौदा तय किया गया। सुबह डिकोय महिला को लेकर गांव कुलां में आने के लिए बोला गया। बिचौलिया संदीप डिकोय मरीज को रतिया के लाली रोड पर ले आया। यहां पर आरोपी निशा रानी अपने पति ओमप्रकाश के साथ पहले ही मौजूद थी। आरोपी डिकोय मरीज को अन्य गाड़ी द्वारा पंजाब के बुढ़लाडा के रास्ते से गांव भीखी ले गए। इस दौरान आरोपी नर्स निशा को शक हो गया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम है तो उसने भागने का प्रयास किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी ली गई तो उसके पर्स से करीब 46 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर गांव कलोठा कि निशा रानी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य नामित ओम प्रकाश, संदीप कुमार व कृपाल सिंह आदि के खिलाफ गैर कानूनी भ्रूण लिंग जांच करवाने के एवज में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट की धारा 3,4,5,6, 23, 25, 29 तथा धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अन्य नामित आरोपियों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा। -कुलदीप सिंह, शहर थाना प्रभारी, रतिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed