फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fear of accidents due to lack of white stripes on the main road

Fatehabad News: मुख्य सड़क पर सफेद पट्टी न होने से हादसों की आशंका

Wed, 20 Nov 2024 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 20 Nov 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fear of accidents due to lack of white stripes on the main road
नवनिर्मित सड़क जहां सफेद पट्टी नही लगाई गई।
टोहाना। वार्ड 20 के रास्ते गांव दमकोरा की तरफ जाने वाली सड़क को करीब दो महीने पहले नया बनाया गया है। लेकिन इस पर अभी तक सफेद पट्टी नहीं बनाई गई है। जिसके कारण कोहरे में इस पर हादसे होने की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन

इस रोड पर रोजाना 15 से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीण आवागमन करते है इसलिए इस पर सफेद पट्टी का होना आवश्यक है। वहीं गांव जमालपुर की तरफ फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य होने के चलते अनेक लोग इसी रोड से आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन


-

रतिया व फतेहाबाद आने जाने के लिए अधिक वाहन इसी रास्ते का प्रयोग करते हैं। धुंध के समय सड़क दिखाई नही देती इसलिए इस रोड पर सफेद पट्टी जरूर होनी चाहिए।
- चरणजीत सिंह, सरपंच प्रतिनिधि गांव दमकोरा।

-जब भी विभाग द्वारा कोई सड़क बनाई जाती है तो उसके दोनों ओर सफेद पट्टी लगाई जाती है लेकिन विभाग इस बार सड़क बनाकर सफेद पट्टी लगाना भूल गया है।
-जरनैल सिंह, ग्रामीण
- सरकार द्वारा हादसों पर अंकुश लगाने के लिए फुटपाथ बनाने का काम किया जाता है। लेकिन इस बार फुटपाथ बनाना तो दूर सफेद पट्टी तक लगाने का कार्य भी नही किया गया है। जिससे कोई भी हादसा होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप गुलाटी, स्थानीय निवासी
- इस रास्ते से रोजाना 15 से अधिक गांवों के ग्रामीण आवागमन करते हैं। जिससे उन्हें अपने कार्य के चलते सुबह जल्दी तो रात्रि के समय देर हो जाती है। ऐसे में सफेद पट्टी न होने पर अंधेरे और धुंध में सड़क दिखाई नहीं देती।
- सुभाष, ग्रामीण गांव दमकोरा।

- गांव जमालपुर में फाटक पर ओवरब्रिज का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते उस रास्ते को बंद किया गया है तो अधिकतर बड़े वाहन इस रोड का प्रयोग कर रहे हैं। प्रशासन को इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।

- सुरेंद्र काला, शहरवासी।




गांव दमकोरा में खेल स्टेडियम होने के चलते इस रोड से जाने वाले खिलाड़ियों को सुबह शाम अभ्यास पर जाते समय हादसे का खतरा बना रहता है। इस रोड पर स्ट्रीट लाइट और सफेद पट्टी जरूर लगानी चाहिए।
-दीपक रोहिल्ला।



उक्त सड़क पर जल्द सफेद पट्टी लगाने को लेकर ठेकेदार से बातचीत की गई है। इस कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विजय शर्मा, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed