{"_id":"651c4f1e059de07d4105ddb6","slug":"fci-warehouse-employee-dies-under-suspicious-circumstances-near-papiha-park-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-6453-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एफसीआई गोदाम के कर्मचारी की पपीहा पार्क के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एफसीआई गोदाम के कर्मचारी की पपीहा पार्क के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के पपीहा पार्क के पास मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एफसीआई गोदाम के कर्मचारी की मौत हो गई। युवक यहां बेसुध पड़ा मिला। जिसे अस्पताल ले जाया गया, यहां से उसे अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया था। अग्रोहा में उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। जहरीला पदार्थ के सेवन से युवक की मौत बताई जा रही है। हालत बिगड़ने पर युवक ने घर फोन किया था।
मामले के मुताबिक गुरुनानकपुरा क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय आकाशदीप उर्फ शीलू एफसीआई गोदाम में तैनात था। मंगलवार सुबह वह घर से निकला था। इसके बाद में परिजनों को पता चला कि वह मॉडल टाउन स्थित पपीहा पार्क के पास बेसुध हालत में पड़ा है। बताया जा रहा है कि उसने खुद ही फोन कर परिजनों को अपनी तबीयत बिगडऩे की जानकारी दी। जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है उसने मानसिक परेशानी के चलते कोई जहरीला पदार्थ खाया था। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी थी।
कोट
मामले में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। मानसिक परेशानी के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। फिलहाल पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
-रामबीर, इंचार्ज बस स्टैंड चौकी