फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Father accused of raping minor daughter, case registered

Fatehabad News: पिता पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

Sat, 03 May 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 03 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Father accused of raping minor daughter, case registered
जाखल। थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। आरोप है कि 13 वर्षीय किशोरी के साथ उसके पिता ने ही दुष्कर्म किया है। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले 15 दिनों से वह मायके गई हुई थी। उसकी 13 वर्षीय बेटी और पति घर पर ही थे। आरोप है कि रात को पति ने बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को वह मायके से घर लौटी तो बेटी ने उसे घटनाक्रम के बारे में बताया। इसके बाद मां उसे थाने ले गई और पुलिस को शिकायत दी। पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि एक मई की रात करीब 8 बजे बेटी और उसके पिता कमरे के बाहर सो रहे थे। उस दौरान तेज हवा चल रही थी। इस पर पिता ने उसे कमरे में सोने के लिए कहा। आरोप है कि रात को कमरे में सोने के दौरान पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

यहीं नहीं, पिता ने किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed