फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad zone won the cricket trophy by defeating Tohana in Under-11 and 14

Fatehabad News: अंडर- 11 और 14 में फतेहाबाद ने जीती क्रिकेट ट्राॅफी

Mon, 21 Apr 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 21 Apr 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Fatehabad zone won the cricket trophy by defeating Tohana in Under-11 and 14
फतेहाबाद में क्रिकेट लीग में विजेता टीम को सम्मानित करते अतिथिगण।स्त्रोत आयोजक
फतेहाबाद। फतेहाबाद क्रिकेट लीग में अंडर-11 और 14 आयुवर्ग के फाइनल में फतेहाबाद जोन की टीम ने दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्राफी पर कब्जा किया। अंडर-11 आयु वर्ग में फतेहाबाद ने टोहाना जोन को 30 रनों से और अंडर-14 में 50 रनों से हराया।
विज्ञापन

एवरेस्ट स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान प्रहलाद सिंह कुलरिया व सचिव अरुण खोड़ ने बताया कि अंडर-11 आयु वर्ग में फतेहाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवरों में 121 रन बनाए। इसमें आकाशदीप ने नाबाद 52 व प्रतीक कस्वां ने 27 रनों का योगदान दिया। टोहाना की ओर से शिवम ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए।
विज्ञापन

122 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टोहाना की टीम 91 रन ही बना पाई। इसमें शिवम ने 34 रनों का योगदान दिया। फतेहाबाद ने इस मैच को 30 रनों से जीत लिया। शानदार प्रदर्शन पर आकाशदीप को मैन ऑफ दी मैच व शिवम को मैन ऑफ दी सीरिज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवम को बेस्ट बॉलर व आकाशदीप बेस्ट बेट्समैन चुने गए। इसी तरह अंडर-14 आयुवर्ग का फाइनल मुकाबला फतेहाबाद व टोहाना जोन के बीच हुआ। फतेहाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 40 ओवरों में 222 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। फतेहाबाद की ओर से हेमंत गोयल ने 55, रिहान राजपूत ने 18, हरविन कटारिया और काव्या ने 18-18 रनों का योगदान दिया। टोहाना की ओर से जगेश व समीर ने 2-2 विकेट लिए। 223 रनों के लक्ष्य पीछा करते हुए टोहाना की टीम 172 रन ही बना पाई। इस तरह फतेहाबाद ने 50 रनों से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

टोहाना की ओर से रोहन ने 21 व आयुष ने 15 रन बनाए। हेमंत गोयल को मैन ऑफ दी मैच व सीरिज चुना गया।
गांव बहबलपुर स्थित रॉयल क्रिकेट एकेडमी में आयोजित प्रतियोगिता में रॉयल पब्लिक स्कूल बहबलपुर के निदेशक डॉ. हरमेंद्र सिंह ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कोच सुनील कुमार, कोच नीरज, बलवंत दादूपुर, सुखपाल, जलज नंदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed